गणेशोत्सव, महालक्ष्मी पर्व सड़कों पर जाम फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

गणेशोत्सव के चलते टेंशन में नागरिक, वीकेंड पर नागपुर में जाम में निकलेगी जान या खुशी से होगी पंडाल हॉपिंग

Nagpur Festival Traffic Jam: नागपुर में गणेशोत्सव, महालक्ष्मी पर्व और वीकेंड के कारण सड़कों पर भारी ट्रैफिक बढ़ने की आशंका है। भीड़ और अतिक्रमण से निपटने के लिए पुलिस की खास तैयारी।

प्रमोद यादव

Nagpur Traffic Ganeshotsav: नागपुर जिला में फेस्टिव सीजन के साथ ही शहर की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस की अग्निपरीक्षा शुरू हो चुकी है। गणेशोत्सव, महालक्ष्मी पर्व के साथ आने वाले वीकेंड के कारण बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों और धार्मिक स्थलों के आसपास वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है।

ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी। त्योहारों के दौरान खरीदारी के लिए निकलने वाले नागरिकों के साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रमों और गणेश मंडलों के कारण भी कई प्रमुख मागों पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा।

गणेशोत्सव के दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में प्रतिमाओं की स्थापना, दर्शन और विविध कार्यक्रमों के चलते शाम के समय सड़कों पर विशेष रूप से भीड़ बढ़ती है। इसके अलावा महालक्ष्मी पर्व पर बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचते हैं। वीकेंड की भीड़ इसके साथ जुड़ने से शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव और बढ़ सकता है।

शाम होते ही रेंगने लगते हैं वाहन

नागपुर जिला में त्योहारों के दौरान शाम से रात तक बाजार क्षेत्रों में वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना है। कार्यालयों से लौटने वाले कर्मचारी, खरीदारी के लिए निकलने वाले परिवार और धार्मिक कार्यक्रमों में जाने वाले नागरिक एक ही समय में सड़कों पर होने से कई स्थानों पर यातायात की रफ्तार प्रभावित हो सकती है।

प्रमुख बाजारों के आसपास पार्किंग की समस्या भी ट्रैफिक व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती है। ट्रैफिक पुलिस को संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बंदोबस्त के साथ ही यातायात को लगातार सुचारु करना होगा।

केवल सिग्नल के भरोसे न रह जाए ट्रैफिक

नागपुर जिला में त्योहारों के दौरान केवल सिग्नल के भरोसे ट्रैफिक कंट्रोल कठिन है। ऐसे में प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जा सकती है।

भीड़ बढ़ने - वाले स्थानों पर वाहनों को नियंत्रित करने के साथ ही गलत पार्किंग और सड़क किनारे वाहनों को बेतरतीब खड़ी करने की समस्या पर भी नजर रखनी होगी। जाम की स्थिति बनने पर तत्काल यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ना महत्वपूर्ण होगा।

पार्किंग बनेगी बड़ी चुनौती

नागपुर जिला में त्योहारी खरीदारी के दौरान बाजारों में आने वाले नागरिकों के लिए पार्किंग सबसे बड़ी समस्या बन सकती है।

सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से पहले से व्यस्त मार्गों की चौड़ाई कम होने पर जाम की स्थिति गंभीर हो सकती है। नागपुर ट्रैफिक पुलिस के सामने वाहनों की आवाजाही बनाए रखने के साथ पार्किंग व्यवस्था पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा।

जाम बढ़ाने में अतिक्रमणकारी अव्वल

नागपुर जिला में त्योहारों के दौरान अतिक्रमणकारियों का सैलाब सा आ जाता है। मुख्य बाजार क्षेत्रों, चौक-चौराहों और फुटपाथ समेत कई इलाकों में सड़कों पर अतिक्रमणकारी खानपान की दुकान और ठेले लगा देते हैं।

इन ठेलों में खाने के लिए आने वाले ग्राहकों के वाहन सड़कों पर ही पार्क हो जाते हैं। इससे चौड़े मार्ग भी संकरे हो जाते हैं। इस कारण यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है। ऐसे में अतिक्रमणकारियों पर लगाम कसना भी प्रशासन के लिए चुनौती साबित होगा।

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद