Nagpur Crime Law and Order: नागपुर विवादों को लेकर चर्चित ठाकुर गैंग ने एक बार फिर रामदासपेठ परिसर में आतंक मचाया। युवकों से हुए विवाद के बाद हथियारों से लैस ठाकुर गैंग ने लोगों को धमकाया। दुकान में तोड़फोड़ की और पूर्व में दर्ज एक प्रकरण को लेकर धमकी दी। पुलिस ने राहुल भाऊराव मेश्राम (32) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
आरोपियों में चर्चित अपराधी सुमित ठाकुर, उसके भाई अमित ठाकुर और अन्य का समावेश है। राहुल रामदासपेठ परिसर के सेंट्रल बाजार रोड पर स्थित विनोद सरोज के श्री साई रेस्टोरेंट में काम करता है। रविवार को तड़के 4 बजे के दौरान वह अपने सहयोगी बंटी के साथ ग्राहकों को चाय-काफी दे रहा था।
इस समय अमित ठाकुर अपने 2 दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट के सामने खड़ा था। वहीं चाय-सिगरेट पी रहे 5-6 युवकों के साथ उनका विवाद हो गया। पहले तो अमित ने अपनी सफेद रंग की एसयूवी से औजार ढूंढने की कोशिश की। कुछ हाथ नहीं लगा तो युवकों को धमकाते हुए 10 मिनट में वापस लौटने की बात कही।
10 मिनट बाद अमित नीले रंग की कार में साथियों के साथ वहां दोबारा आया, सुमित काले रंग की एसयूवी में सवार था। अमित गाड़ी से बेस बॉल स्टिक और उसके साथी चाइनीज कुल्हाड़ी लेकर वाहन से उतरे। इसके बाद अमित और उसके साथियों ने युवक एक विशिष्ट समाज के होने और वहां उनकी मौजदूगी पर सवाल उठाते हुए रेस्टोरेंट पर हमला कर दिया।
इसके पहले भी सुमित, अमित और करण राजपूत श्री साई रेस्टोरेट के बगल में स्थित सीपी पान पैलेस के संचालक संतोष सरीज पर जानलेवा हमला कर चुके है। यह केस न्यायप्रक्ष्टि है। इस केस में अपने विरुद्ध गवाही देने पर रेस्टोरेंट और पानटेला संचालक को निपटाने की धमकी दी और चले गए। दोनों प्रतिष्ठानी के संचालक सरोज बंधु वहां मौजूद नहीं होने के कारण राहुल बुरी तरह डर गया।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में 14.90 लाख का MD जब्त, अजनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई; छत में छिपा रखा था ड्रग्स
घटना की जानकारी मिलते ही सीताबर्डी पुलिस ने राहुल की शिकायत पर ठाकुर गैंग के खिलाफ आम्स एक्ट, दंगा और धमकाने सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।