मनपा आयुक्त ने किया स्वप्न निकेतन प्रोजेक्ट का निरीक्षण 
नागपुर

नागपुर में जल्द पूरा होगा 'स्वप्न निकेतन', मनपा आयुक्त ने झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण के प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

नागपुर महानगरपालिका के झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मौजा वांजरा, कामठी रोड पर निर्मित किए जा रहे 'स्वप्न निकेतन' का काम जल्द पूरा हो जाएगा...

आकाश मसने

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मौजा वांजरा, कामठी रोड पर निर्मित किए जा रहे 'स्वप्न निकेतन' परियोजना का मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने निरीक्षण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मकान का कब्जा जल्द मिलेगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सभी बुनियादी सुविधाओं की पूर्ति पर ध्यान देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

स्वप्न निकेतन प्रोजेक्ट के तहत 480 फ्लैट्स का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 1 बीएचके फ्लैट्स हैं। इसकी कुल लागत 11,51,845 रुपये है। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से 2,50,000 रुपये की सब्सिडी दी है। वर्तमान में प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है।

स्वप्न निकेतन निरीक्षण के दौरान शनिवार को मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. चौधरी के साथ अधीक्षक अभियंता मनोज तालेवार, सहायक निदेशक नगर रचना ऋतुराज जाधव, कार्यकारी अभियंता सुनील उइके, राजेंद्र राठौड़, गौरव अग्रवाल, राहुल अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बुनियादी सुविधाओें जल्द पूरा करने के निर्देश

आयुक्त ने 'सैंपल फ्लैट' समेत पूरे प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और बिजली कनेक्शन, पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना के तहत पीली नदी के तट पर एक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया जाएगा।

इस परियोजना से केवल उपचारित पानी का उपयोग शौचालय के फ्लशिंग और भूनिर्माण के लिए किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक इमारत पर एक अलग टैंक तैयार किया गया है। सनी इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से प्रोजेक्ट के पास नदी पर सुरक्षा दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। डॉ. चौधरी ने इस कार्य को मार्च माह से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।

इस तरह रहेगी परियोजना

स्वप्न निकेतन परियोजना में उद्यान, कम्युनिटी हॉल, लॉबी, लिफ्ट, जलापूर्ति पंप की स्थापना, बिजली पैदा करने के लिए सोलर पैनल, सौर ऊर्जा के माध्यम से गर्म पानी की सुविधा, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सुविधा समेत जल निकासी सुविधा मौजूद है। मनपा आयुक्त ने प्रोजेक्ट पर हो रहे काम पर संतोष जताया। उन्होंने कार्य पूर्ण करने तथा जिन व्यक्तियों को आवास आवंटित किये गये हैं उनकी मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दबोचा, SC-ST एक्ट के तहत दर्ज है FIR

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained