Highlights:
सीताबर्डी फ्लाईओवर बंद होते ही नागपुर की यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है और शहर के चारों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
फ्लाईओवर बंद होने से धंतोली, रामदासपेठ, वीआईपी रोड, कामठी रोड और कोराडी रोड पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है।
जाम में एंबुलेंस, स्कूली बसें और आम नागरिक फंस रहे हैं।
नागरिकों ने पीक ऑवर्स में सिग्नल टाइमिंग बदलने, जरूरत के अनुसार वन-वे व्यवस्था लागू करने और वैकल्पिक मार्गों से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
Sitabuldi Flyover Closure: सीताबर्डी फ्लाईओवर के बंद होते ही उपराजधानी की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। फिर भी इसे बंद करने का जोखिम प्रशासन अक्सर लेता रहता है। यह ऐसा फ्लाईओवर है जिसके बंद होने का असर पूरे शहर के ट्रैफिक पर पड़ रहा है। इससे आम नागरिक दिनभर जाम में पिसने को मजबूर हो जाते हैं, फिर भी प्रशासन ऐसा जोखिम क्यों लेता है? यह समझ से परे है।
फ्लाईओवर बंद करना समस्या का समाधान नहीं बल्कि शहर को और संकट में डालने जैसा हो जाता है। बिना किसी ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के फ्लाईओवर बंद करने के प्रशासनिक फैसले से शहरवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिलता है लेकिन वे मजबूर हैं और प्रशासन समझने को तैयार नहीं है, 'रीढ़ की हड्डी' को बार-बार छेड़ना शहर और शहरवासियों के लिए कतई उचित नहीं है।
चारों दिशाओं में भीषण जाम बडीं फ्लाईओवर बंद होने से ट्रैफिक का दबाव धंतोली से लेकर रामदासपेठ और वीआईपी रोड से लेकर कामठी रोड व कोराडी रोड तक फैल जाता है। कहीं से भी वाहनों का आना-जाना बंद हो जाता है और पूरा का पूरा शहर मानों रुक जाता है। पीक ऑवर्स में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
मुख्य मार्ग बंद होने से वाहनों का रुख शहर के अन्य फ्लाईओवरों की ओर मुड़ जाता है जिसके चलते वे भी पूरी तरह 'चोक' हो जाते हैं और फ्लाईओवर होने का मजा किरकिरा हो जाता है। निर्णय कौन और कैसे ले रहा है, यह आम जनता को समझ भी नहीं आता। उनके हिस्से केवल 'जाम' छोड़ दिया जाता है।
पीक ऑवर्स (सुबह 9 से 11 और शाम 5 से 8 बजे) के दौरान प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग को यातायात के दबाव के हिसाब से री-सेट किया जाए और संकरे मागों को अस्थायी रूप से 'वन-वे' घोषित किया जाए।
फ्लाईओवर के नीचे और आसपास के वैकल्पिक रास्तों पर अवैध पार्किंग व ठेले-खोमचों का अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए, ताकि सड़कों की पूरी चौड़ाई का उपयोग हो सके। जाम वाले संवेदनशील पॉइंट्स पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल तैनात किया जाए और एंबुलेंस व स्कूली बसों को निकालने के लिए त्वरित 'ग्रीन कॉरिडोर' की व्यवस्था की जाए।
शहरवासियों और यातायात विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार और प्रशासन को अभी से जागना होगा। कैवल बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद करने के बजाय एक व्यावहारिक और टोस ट्रैफिक रोडमैप तैयार करना बेहद जरूरी है, ताकि जनता को इस रोजमर्रा की प्रताड़ना से मुक्ति मिल सके।
आगामी दिनों में नागपुर में विधानमंडल का शीत सत्र होने जा रहा है। यदि शहर की यातायात व्यवस्था का यही हाल रहा तो सत्र के दौरान वीआईपी मूवमेंट और आम ट्रैफिक को संभालने में प्रशासन के पसीने छूट जाएंगे।
फ्लाईओवर को पूरी तरह बंद करना ही एकमात्र विकल्प बचा है। फ्लाईओवर बंद करने के बाद प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों को सुगम बनाने और वहां से अतिक्रमण हटाने पर कोई ध्यान नहीं दिया है।
इस अव्यवस्था का सबसे बुरा असर एंबुलेंस में फंसे मरीजों और स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों पर पड़ रहा है। घंटों जाम में फंसे रहने के कारण कई यात्रियों की ट्रेन छूट रही है तो कई लोगों का हवाई सफर (फ्लाइट) भी प्रभावित हो रहा है।