नागपुर में शीत सत्र की तैयारी तेज, मनपा मुख्यालय में बनेगा नगर विकास विभाग का अस्थायी सचिवालय

Nagpur Winter Session 2026: महाराष्ट्र विधानमंडल का शीत सत्र 7 से 18 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित होगा। 28 नवंबर से यहां सचिवालय का कामकाज शुरू होगा।
nagpur winter session municipal corporation urban development secretariat
मनपा मुख्यालय नागपुर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • महाराष्ट्र विधानमंडल का शीत सत्र 7 से 18 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित होगा।

  • मनपा मुख्यालय की पहली मंजिल पर नगर विकास विभाग का अस्थायी सचिवालय बनाया जा रहा है, जिसका कामकाज 28 नवंबर से शुरू होगा।

  • सचिवालय में प्रधान सचिव, सचिव और सह-सचिवों के कार्यालयों के साथ 10 से 12 विशेष शाखा कक्ष, बैठक हॉल और वीआईपी प्रतीक्षालय तैयार किए जा रहे हैं।

  • सचिवालय के दैनिक कामकाज और समन्वय के लिए मनपा के 30 से 40 अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे।

Nagpur Municipal Corporation: राज्य विधानमंडल का आगामी शीत सत्र 7 से 18 दिसंबर के बीच होने जा रहा है। नागपुर समझौते के तहत प्रति वर्ष शीत सत्र का आयोजन उपराजधानी में ही किया जाता है। इसी परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सत्र के दौरान महानगरपालिका के मुख्य प्रशासनिक भवन की पहली मंजिल पर नगर विकास विभाग का अस्थायी सचिवालय स्थापित किया जा रहा है।

सचिवालय का कामकाज 28 नवंबर से यहां स्थानांतरित होने के कारण पहली मंजिल पर स्थित सामान्य प्रशासन विभाग को 7वीं मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 7वीं मंजिल से अपना दैनिक कार्य भी विधिवत शुरू कर दिया है। शीर्ष अधिकारी संभालेंगे कमान, यहीं से होंगे राज्यभर के फैसले सत्र के दौरान मंत्रालय के नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी, सचिव और अवर सचिव नागपुर पहुंचते हैं।

महत्वपूर्ण फाइलों पर अंतिम निर्णय

इन सभी के कामकाज के लिए मनपा मुख्यालय में अस्थायी सचिवालय तैयार किया जाता है। इसी परिसर से राज्यभर के नगर विकास विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलों पर अंतिम निर्णय लिए जाते हैं। इसके अलावा विभिन्न जन आंदोलनों से जुड़े प्रदर्शनकारियों, पूर्व नगरसेवकों और विधायकों से भेंट व चर्चा के लिए भी इसी स्थान का उपयोग किया जाता है।

पहली मंजिल पर 10 से 12 विशेष कक्ष

पहली मंजिल पर सचिवालय के सुचारु संचालन के लिए विशेष प्रशासनिक व्यवस्था की जा रही है। इसमें प्रधान सचिव, सचिव और सह-सचिवों के अलग-अलग कार्यालय बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कार्यभार के अनुसार 10 से 12 शाखा कक्ष तैयार किए जा रहे हैं जिनमें नवि-3 (स्थापना), नवि-4 (बजट/अर्थसंकल्प) और नवि-5 (रोकड़ शाखा) प्रमुख हैं। वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त बैठक हॉल तथा वीआईपी प्रतीक्षालय भी बनाया जा रहा है।

nagpur winter session municipal corporation urban development secretariat
बालाघाट:भूसे के ढेर ने उगले 3.74 करोड़ रुपए, नागपुर में लूट के बाद खेत में छिपाई रकम क्राइम ब्रांच ने की बरामद

मनपा के 30 से 40 कर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी

नगर विकास सचिवालय के सहयोग और दैनिक समन्वय के लिए मनपा प्रशासन द्वारा अपने 30 से 40 अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाते हैं। इस अमले में लिपिक, चपरासी, चालक, स्वच्छता कर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर और टंकलेखक शामिल रहते हैं।

प्रधान सचिव से लेकर अवर सचिव स्तर तक के सभी अधिकारियों के दफ्तरों का समन्त्रय मनपा के कर्मचारियों के जिम्मे ही होता है। सत्र के दौरान उठने वाले तारांकित प्रश्नों, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों, शासकीय आश्वासनों की तैयारी, फाइलों के परिवहन, डाक प्रबंधन, मंत्रियों के दौरों और विधायकों की शिकायतों से जुड़े सभी प्रशासनिक कार्य यही टीम पूरा करती है।

nagpur winter session municipal corporation urban development secretariat
बालाघाट:भूसे के ढेर ने उगले 3.74 करोड़ रुपए, नागपुर में लूट के बाद खेत में छिपाई रकम क्राइम ब्रांच ने की बरामद

सिटी में जुटेंगे 20,000 से अधिक लोग

सत्र के दौरान प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल चरम पर रहती है। इस अवधि में लगभग 15,000 सरकारी अधिकारी-कर्मचारी और करीब 5,000 से अधिक प्रदर्शनकारी व कार्यकर्ता नागपुर पहुंचते हैं। इन सभी आगंतुकों के आवास, भोजन और परिवहन व्यवस्था को सुचारु रखने में मनपा कर्मियों की अहम भूमिका रहती है।

आम नागरिकों के काम नहीं रुकेंगे : मनपा आयुक्त

मनपा आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि सत्र की तैयारियों और सामान्य प्रशासन विभाग के स्थानांतरण से आम नागरिकों के दैनिक प्रशासनिक कार्यों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 7वीं मंजिल से सामान्य प्रशासन विभाग का पूरा कामकाज बिना किसी रुकावट के सुचारु रूप से जारी रहेगा।