नागपुर, सीताबर्डी, चेन स्नैचिंग, गिरफ्तारी,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

नागपुर में 1.25 लाख रुपये की चेन स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 3.55 लाख का माल जब्त

Nagpur Chain Snatching News: नागपुर के सीताबर्डी क्षेत्र में महिला से 1.25 लाख रुपये की चेन झपटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर 3.55 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

अंकिता पटेल

Nagpur Sitabuldi Chain Snatching: नागपुर जिले के सीताबर्डी थाना क्षेत्र में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनोज प्रभु बुरडे (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने की चेन, मोबाइल फोन, दोपहिया वाहन और हेलमेट सहित कुल 3.55 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 9 जून 2026 को दोपहर करीब 3.45 बजे हुई थी। खरे टाउन, धरमपेठ निवासी विजयालक्ष्मी सूर्यनारायण नेरे पैथोलॉजी लैब में ब्लड टेस्ट कराने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान दोपहिया वाहन पर सवार एक युवक उनके पास पहुंचा और उनके गले से सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गया।

तकनीकी जांच से चेन स्नैचर तक पहुंची पुलिस, 3.55 लाख का माल बरामद

पीड़िता ने तत्काल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार छीनी गई सोने की चेन की कीमत लगभग 1.25 लाख रुपये थी। घटना के बाद सीताबर्डी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की मदद से संदिग्ध आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 2.50 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन, एक मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल किया गया दोपहिया वाहन और एक हेलमेट बरामद किया। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 3.55 लाख रुपये बताई गई है।

चेन स्नैचर गिरफ्तार, पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी अन्य चेन स्नैचिंग या आपराधिक वारदात में शामिल रहा है या नहीं।

शहर में बढ़ती चेन स्नैचिंग की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से अकेले पैदल चलने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को सुनसान रास्तों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे