शिवसेना यूबीटी का विरोध प्रदर्शन (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर में गूंजा 'शिवसेना' का नारा! गैस सिलेंडर की महंगाई और कालाबाजारी के खिलाफ संविधान चौक पर महा-आंदोलन

Shiv Sena UBT Nagpur Protest: नागपुर में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ शिवसेना (UBT) का संविधान चौक पर प्रदर्शन। जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग।

प्रिया जैस

Gas Cylinder Black Marketing Nagpur: नागपुर में गैस सिलेंडर दर वृद्धि और कृत्रिम संकट के विरोध में शिवसेना यूबीटी ने संविधान चौक पर आंदोलन किया। शहर प्रमुख संदीप रियार पटेल, हरिभाऊ बानाईत, विक्रम राठौड़ के नेतृत्व में किए गए आंदोलन में बड़ी संख्या में शिवसैनिक शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि सिलेंडर के दाम बढ़ने से गृहिणियों का बजट बिगड़ गया है। वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति बाधित होने से छोटे व्यापारियों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। सिटी में लगभग 10,000 ऑटो रिक्शा एलपीजी पर चलते हैं और वर्तमान में एलपीजी की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

बड़े पैमाने पर हो रही कालाबाजारी

इतनी महंगी कीमत पर गैस भरवाकर ऑटो चालकों को अपने परिवार का भरण-पोषण करने में दिक्कत हो रही है। शहर और जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी हो रही है। हालात का फायदा उठाकर कुछ एजेंसियां गैस को दोगुनी कीमत पर बेच रही हैं। आपूर्ति विभाग इस ओर जानबूझकर ध्यान नहीं दे रहा है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। दाम कम करने व कालाबाजारी को रोकने की मांग की गई।

आंदोलन में सुशीला नायक, गुलाब भोयर, पंकज अहिरराव, शंकरराव थूल, महेंद्र कटारे, निखिल जांभुलकर, मनोज साहू, प्रवीण डिकोडवार, सुरेंद्र अंबुलकर, विकास देशमुख, परेश डाखोरे, मंगला राणे, अनिता डोंगरे, स्वाति जोडोपे, मेधा पाटिल, कमल पाठक, ज्ञानेश्वर मोहाडीकर, जगदीश पाटील, राम कुकडे, अरुण बहनवार, रितेश वारके, प्रशांत पाटिल, नवीन अरजीतवार, सुनील यादव, राजनायक दुबे सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक शामिल हुए।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी