सोने- चांदी का भाव सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

धनतेरस-दिवाली से पहले सोना-चांदी के दाम में उछाल! नागपुर के सराफा बाजार में लौटी रौनक

Nagpur Sarafa Bazar Gold Price: नागपुर सराफा बाजार में दिवाली की मांग बढ़ने से सोना 300 रुपये और चांदी 2,300 रुपये महंगी हो गई है। अक्टूबर की गिरावट के बाद कीमतों में सुधार देखा गया है।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर में सोना 300 रुपये बढ़कर ₹1,39,100 प्रति 10 ग्राम हुआ।

  • चांदी में ₹2,300 की तेजी, भाव ₹1,85,300 प्रति किलो पहुंचा।

  • दिवाली से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की खरीदारी बढ़ी।

Gold Silver Price Nagpur: नागपुर जिले में दिवाली से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की ओर से खरीदारी बढ़ने से स्थानीय सराफा बाजार में सोना 300 रुपये बढ़कर 1,39,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जो कि पिछले कारोबारी सत्र में 1,38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

अक्टूबर में भारी गिरावट के बाद दिवाली की मांग से सोने की कीमतों में मामूली सुधार हुआ है। इसी तरह चांदी भी 2,300 रुपये की ऊंची छलांग लगाते हुए 1,85,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जो कि पिछले कारोबारी सत्र में 1,83,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।

कारोबारियों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी से भी डॉलर मूल्यवर्ग वाले सोने-चांदी की लागत बढ़ी। अक्टूबर के अंत में भारी बिकवाली के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में सुधार की कोशिश हुई। हालांकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें अब भी बहुमूल्य धातुओं पर दबाव बना रही हैं।

नागपुर में आज सोने का भाव

सोने का भाव

रुपये की कमजोरी से भी बढ़ा कीमतों पर दबाव

सराफा कारोबारियों के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी का असर भी सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में कारोबार होने वाली इन धातुओं की लागत रुपये के कमजोर होने से बढ़ जाती है। इसके अलावा अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुई भारी बिकवाली के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में सुधार की कोशिश दिखाई दी।

हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें अब भी बहुमूल्य धातुओं के बाजार पर दबाव बना रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों की दिशा अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर-रुपये की चाल और त्योहारों की मांग पर निर्भर करेगी।

नागपुर में आज चांदी का भाव

चांदी का भाव

दिवाली की खरीदारी से बाजार में बढ़ी हलचल

नागपुर जिले में दिवाली से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की दिवाली के दौरान सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के खरीदने की परंपरा के चलते सराफा बाजार में ग्राहकों की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। अक्टूबर में आई बड़ी गिरावट के बाद कीमतों में हुई इस तेजी पर खरीदारों और कारोबारियों दोनों की नजर है। हालांकि, कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव संभव है।

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन

चक्रवात मुरासु का आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक असर, 18 उड़ानें रद्द, कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

औरंगजेब का पतन: दिल्ली का तख्त और 5 लाख की फौज... फिर क्यों महाराष्ट्र की मिट्टी बन गई मुगल सल्तनत की कब्रगाह?

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें