नागपुर के सराफा बाजार में दहशत! 10 लाख की फिरौती के लिए 10 व्यापारियों को धमकी

Nagpur Itwari Sarrafa Bazar Threat: नागपुर के इतवारी सराफा बाजार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10-10 लाख की फिरौती के धमकी भरे पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस गोपनीय जांच में जुटी है।
Lawrence Bishnoi Gang Extortion Nagpur
लॉरेंस बिश्नोई गैंगसोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर के इतवारी सराफा बाजार के 8 से 10 व्यापारियों को धमकी भरे पत्र मिलने की जानकारी सामने आई है।

  • प्रत्येक व्यापारी से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने का आरोप है।

  • पत्र में रकम का इंतजाम होने पर दुकान के सामने 'जय श्रीराम' का पोस्टर लगाने को कहा गया है।

  • रकम नहीं देने या पुलिस को शिकायत करने पर परिवार समेत हत्या की धमकी दी गई है।

Lawrence Bishnoi Gang Extortion Nagpur: नागपुर इतवारी सराफा बाजार में कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के 8 से 10 सराफा व्यापारियों को डाक के जरिए धमकी भरे पत्र भेजकर 10-10 लाख रुपये तैयार रखने का फरमान सुनाया गया है।

रकम नहीं देने या पुलिस तक शिकायत पहुंचाने पर व्यापारियों को परिवार समेत मौत के घाट उतारने की चेतावनी दी गई है। लगातार मिल रहे इन पत्रों ने सराफा बाजार में खलबली मचा दी है। दिवाली के कारोबारी सीजन से पहले मिली इस धमकी ने व्यापारियों की चिंता और बढ़ा दी है।

हालाकि पुलिस का मानना है कि यह काम किसी स्थानीय असामाजिक तत्व का है। मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यापारियों ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के माध्यम से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई है। इस संबंध में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस गोपनीय तरीके से जांच कर रही है। सीएम देवेंद्र फडणवीस के शहर में कारोबारियों को खुलेआम इस तरह धमकी भरे पत्र मिलने से कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इंतजाम होने पर दुकान के सामने लगाओ पोस्टर

धमकी भरे पत्रों का सिलसिला करीब 5 दिन पहले शुरू हुआ। शुरुआत में 2 व्यापारियों को पत्र मिले जिसके बाद धीरे-धीरे अन्य सराफा कारोबारियों को भी इसी तरह के पत्र मिलने लगे। सभी को 10 लाख रुपये की फिरौती देने को कहा गया है। धमकी देने वालों ने व्यापारियों को रकम का

इंतजाम होने पर अपने प्रतिष्ठान के सामने 'जय श्रीराम' का पोस्टर लगाने को कहा गया है। ऐसा करने पर गैंग को संकेत मिल जाएगा कि संबंधित व्यापारी रकम देने के लिए तैयार है। इसके बाद फिरौती की रकम कहां और किस तरह पहुंचानी है, इसकी जानकारी देने की बात पत्रों में है।

Lawrence Bishnoi Gang Extortion Nagpur
नागपुर में रफ्तार का कहर: मालवाहकों की टक्कर से 4 लोगों की मौत, शराबी कार चालक ने मचाया तांडव

बिश्नोई गैंग की तलाश जारी

हैरानी की बात यह है कि पत्र अलग-अलग समय पर डाकघरों से भेजे गए है। भेजने वाले ने अपनी पहचान उजागर नहीं की है। पुलिस को आशंका है कि किसी स्थानीय आपराधिक तत्व ने बिश्नोई गैंग का नाम उछालकर व्यापारियों में दहशत पैदा करने और मौटी रकम वसूलने की साजिश रची हो सकती है।

देशभर में बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारी और नागरिकों को धमकाने का नया खेल शुरू हो गया है। हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद से विश्नोई गैंग की दहशत और बढ़ गई है, इसलिए धमकी भरी विद्वियों से व्यापारी भी भयाक्रांत है,

Lawrence Bishnoi Gang Extortion Nagpur
नागपुर नर्सिंग एडमिशन: खाली सीटों के बीच INC का बड़ा फैसला, बढ़ी लास्ट डेट और घटेगा कटऑफ

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सीपी से की चर्चा

दीपावली के नजदीक आते ही सराफा बाजार में ग्राहकों की आवाजाही और कारोबार बढ़ने लगता है। ऐसे महत्वपूर्ण समय में व्यापारियों को फिरौती के पत्र मिलना चिंता का विषय बन गया है।

कुछ व्यापारी अपनी दुकानों पर जाने को लेकर भी आशंकित बताए जा रहे है। व्यापारियों और संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में सीएम फडणवीस और सीपी विश्वास नांगरे पाटिल से चर्चा की है।

सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रोकड़े ने व्यापारियों से अपील की है कि इस तरह का कोई भी धमकी भरा पत्र मिलने पर एसोसिएशन से संपर्क करें, किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है।