सावनेर ने रचा इतिहास (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

सावनेर ने रचा इतिहास! अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ 'गिनीज बुक' में दर्ज हुई भव्य महाआरती, सीएम फडणवीस भी हुए शामिल

Guinness World Record Saoner: सावनेर में रचा गया इतिहास! अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ गिनीज बुक में दर्ज हुई भव्य महाआरती। CM फडणवीस की उपस्थिति में हजारों दीपों से जगमगाया मैदान।

प्रिया जैस

Saoner Maha Arti Guinness World Record: विश्व शांति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संदेश देते हुए सावनेर नगर परिषद मैदान में भव्य महाआरती का आयोजन लता मंगेशकर अस्पताल के सौजन्य से किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति रही। जबकि क्षेत्र के विधायक डॉ. आशीष देशमुख के नेतृत्व में आयोजन को भव्यता प्रदान की गई।

महाआरती के दौरान हजारों महिलाओं ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर ऐसा अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया, जिसने पूरे परिसर को दिव्यता और आस्था की रोशनी से जगमगा दिया। एक ही स्थान पर इतने बड़े स्तर पर सामूहिक आरती और दीप प्रज्वलन को लेकर इस आयोजन ने इतिहास रचा। इस महाआरती को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया।

इसके पूर्व 18 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में 2,128 दीपों से आरती कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था। अब सावनेर में आयोजित इस महाआरती के माध्यम से उस रिकॉर्ड को तोड़ा गया। इससे सावनेर की इस महाआरती को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया।

हजारों महिलाओं ने की महाआरती (सौजन्य-नवभारत)

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्यमंत्री आशीष जैस्वाल, पूर्व मंत्री रणजीत देशमुख, विधायक डॉ. आशीष देशमुख, पूर्व विधायक राजू पारवे, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर कुंभारे, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजीव पोतदार, नगर अध्यक्ष संजना मंगले, उपाध्यक्ष राजू घुगल, एड. प्रकाश टेकाड़े, देवीदास मदनकर, रामराव मोवाड़े तथा भाजपा के अन्य पदाधिकारियों द्वारा आरती की गई।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नाम

रामनवमी के अवसर पर सावनेर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में लगभग 4,911 लोगों ने सामूहिक आरती की। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

प्रेरणादायी बनेगा यह आयोजन

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं उन्होंने सावनेर की जनता और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन पूरे राज्य के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा तथा विधायक डॉ. आशीष देशमुख ने अपने नेतृत्व में इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी महिलाओं, नागरिकों और कार्यकर्ताओं का आभार माना।

हजारों महिलाओं ने की महाआरती (सौजन्य-नवभारत)

उन्होंने कहा कि सावनेर की धरती पर इस प्रकार का ऐतिहासिक आयोजन क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। नगर परिषद मैदान में आयोजित इस भव्य महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

दीपों की रोशनी, भक्ति संगीत और श्रद्धा के वातावरण ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का भी प्रतीक बनकर उभरा। सावनेर में आयोजित इस ऐतिहासिक महाआरती से पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला जिसमें ख़ासकर महिलाओं में उत्साह भर गया।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

संसद में आज मानसून सत्र का आखिरी दिन, नहीं रूक रहा सियासी घमासान, क्या विशेष सत्र बुलाएगी सरकार?

Weather Alert: मानसून ट्रफ ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल-ओडिशा समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी

इजरायल का गाजा में फिर घातक ड्रोन हमला, शांति अपील के बीच हमास का शीर्ष कमांडर निशाने पर

भूकंप के झटकों से कांपा लेह, सुबह 6 बजे 5.5 तीव्रता के लगे झटके, घरों से बाहर भागे लोग