वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत  फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

नागपुर में दो सड़क हादसों ने मचाई सनसनी! पिता के सामने बेटी, बेटे के सामने मां की दर्दनाक मौत

Nagpur Road Accident: नागपुर में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में ट्रक की टक्कर से एक युवती और एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे परिवारों में मातम पसर गया है।

प्रमोद यादव

Wadi Nagpur Truck Crash: नागपुर शहर में 2 स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुई। हिंगना में ट्रक चालक ने दोपहिया वाहन पर सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। पिता के सामने ही बेटी ने दम तोड़ दिया। दूसरा हादसा वाड़ी थाना क्षेत्र में हुआ।

ट्रक चालक ने दोपहिया वाहन पर सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। यहां बेटे के सामने वृद्ध मां की मौत हो गई। पहली घटना हिंगना थानांतर्गत वर्धा रोड पर हुई। मृतक पांढराबोड़ी, रामनगर निवासी अनुष्का अनिल मेश्राम (17) बताई गई।

उसके पिता अनिल शंकरराव मेश्राम (51) का उपचार जारी था। शाम 5.30 बजे अनुष्का पिता अनिल के साथ मोटरसाइकिल पर वर्धा रोड की ओर जा रही थी। जामठा परिसर में डॉक्टर राजू देशमुख के फार्म हाउस के सामने अज्ञात ट्रक चालक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जांच कर अनुष्का को मृत घोषित कर दिया, अनिल का उपचार जारी था।

गाड़ी को पीछे से मारी टक्कर

नागपुर शहर में दूसरी घटना वाड़ी थाना क्षेत्र के लावा परिसर में हुई। मृतक म्हाडा कॉलोनी, दवलामेटी निवासी सयन टेंभरे बताई गई। उनके बेटे चंद्रशेखर टेंभरे का उपचार जारी था। शाम 7.30 बजे चंद्रशेखर अपने दोपहिया वाहन पर मां को लेकर महादेवनगर से दवलामेटी की ओर जा रहे थे।

शेतकरी होटल के समीप बोरिंग ट्रक क्र. के.ए.01-एम.के.5573 चालक ने उनकी गाड़ी को पीछे के से टक्कर मार दी। चंद्रेशखर दूसरी तरफ गिरे लेकिन उनकी मां सयन ट्रक की चपेट में आ गई। स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

वाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने सयन को मृत घोषित कर दिया। चंद्रशेखर का इलाज जारी था। नागपुर पुलिस ने दोनों घटनाओं में आरोपी ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु

मैं CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, रामदास आठवले का बड़ा दावा