नागपुर में अतिक्रमण पर चलेगा मनपा और पुलिस का चाबुक, अब 100 किमी क्षेत्र होगा पूरी तरह से मुक्त

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर में बढ़ते अतिक्रमण और ट्रैफिक समस्याओं से निपटने के लिए मनपा और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई का फैसला किया है।
Nagpur Police Anti Encroachment Drive
शहर के सड़क किनारे फुटपाथ हटाने की कार्रवाईप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Nagpur Police Anti Encroachment Drive: नागपुर शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और उससे पैदा होने वाली यातायात व नागरिक सुरक्षा की समस्याओं पर अब महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से सख्त रुख अपनाने का निर्णय लिया।

शहर के फुटपाथ, सड़क किनारे, अनधिकृत बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब केवल हटाने की कार्रवाई तक सीमित न रहते हुए गंभीर कानूनी कदम उठाया जाएगा। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कॉग्निजेबल अफिस तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित कानून के तहत मामले दर्ज किए जाएंगे।

रविवार को जिला नियोजन भवन में पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल की अध्यक्षता और मनपा आयुक्त डॉ.विपिन इटनकर की प्रमुख उपस्थिति में हुई मनपा-पुलिस की संयुक्त बैठक में शहर में अतिक्रमण नियंत्रण और अपराध रोकने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गाए। सबसे अहम निर्णय यह रहा कि मनपा के सभी 10 जोन में प्रति दिन 10-10 किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण निर्मूलन की कार्रवाई की जाएगी। इस तरह पूरे शहर में प्रति दिन करीब 100 किलोमीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

फुटपाथ पूरी तरह होंगे खाली

नागपुर शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और उससे पैदा होने वाली यातायात व नागरिक सुरक्षा की समस्याओं पर बैठक में पुलिस आयुक्त विधास नांगरे पाटिल ने महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि शहर के फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर उन्हें पैदल चलने वाले नागरिकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और मुक्त बनाया जाना चाहिए। सड़क पर पैदल चलने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश भी दिया गया।

इसके साथ ही शहर में पार्किंग व्यवस्था और प्रमुख सड़क चौकों के लिए प्रभावी ब्लू-प्रिंट तैयार करने पर भी जोर दिया गया। ई-रिक्शा और ऑटो-रिक्शा के लिए निश्चित स्थान तय करने तथा सड़कों पर सिलेंडर रखकर खतरनाक तरीके से व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

अवैध बाजार और मॉडिफाइड वाहनों पर भी नजर

संयुक्त अभियान के तहत अनधिकृत बाजार, फुटपाथ पर कब्जा, अवैध वेंडर, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के साथ-साथ वाहनों को मॉडिफाई कर उनसे व्यवसाय करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

नागपुर जिला प्रशासन का मानना है कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ नागरिकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है।

स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में सख्ती

नागपुर शहर में स्कूल और महाविद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में मौजूद अवैध पानठेलों और अतिक्रमणों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए। विद्यार्थियों की सुरक्षा और शैक्षणिक परिसर के आसपास अनुशासन बनाए रखने के लिए इस क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

Nagpur Police Anti Encroachment Drive
इस्तांबुल से इंडोनेशिया जा रही एयर एम्बुलेंस नागपुर में उतरी, गंभीर मरीज के साथ 6 लोग थे सवार

पहले नोटिस, फिर कार्रवाई

  • हालांकि प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण उन्मूलन कार्रवाई नियमों के अनुसार की जाएगी।

  • पहले अनधिकृत बैंडरों को नियमानुसार नोटिस देने, उनकी बैठक लेकर उन्हें कार्रवाई की जानकारी देने तथा संबंधित स्थानीय पुलिस थाने के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए है।

मिशन 100 डे' को पुलिस का साथ

नागपुर शहर के मनपा आयुक्त डॉ. विधिन इटनकार ने बैठक में मनपा द्वारा बताए जा रहे मिशन 100 है की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य शहर के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराना शहरी अनुशासन स्थापित करना और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार करना है।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि अब इस अभियान को नागपुर पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय कर आगे बढ़ाया जाएगा। शुरुआती चरण में शहर के प्रमुख चौक, बड़े अवैध कजार, फुटपाथ और प्रमुख सड़कों पर किए गए अतिक्रमणों को निशाना बनाया जाएगा, बैठक में सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेंद्र दाभाडे, अपर पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अंकित अतिरिक्त आयुक्त मिलिद मेश्राम, उपायुक्त मंगेश खवले सहित मनपा के सभी सहायक आयुक्त और पुलिस विभाग के सभी उकयुक्त उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com