पोस्ट ऑफिस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

रक्षाबंधन से पहले बहनों को झटका, पोस्ट ऑफिस में लगा राखी के लिफाफों का ढेर, 6 अगस्त तक डाक सेवाएं बं

Rakshabandhan Postal Services: रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व से पहले बहनों को बड़ा झटका लगा है। टेक्निकल अपग्रेडेशन के कारण डाक विभाग की सेवा आगामी 6 अगस्त तक के लिए बंद है।

आकाश मसने

Raksha Bandhan: इस सप्ताह भाई-बहन का सबसे पवित्र त्योहार रक्षाबंधन आने वाला है। इस पर्व का इंतजार वर्षभर से रहता है लेकिन रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व से पहले बहनों को बड़ा झटका लगा है। अपने भाई के लिए राखी भेजने डाकघर पहुंचीं बहनें तब निराश होकर लौट गईं जब उन्हें पता चला कि डाक विभाग की सेवा आगामी 6 अगस्त तक के लिए बंद है।

नागपुर के डाकघरों में शुक्रवार व शनिवार को सुबह से ही राखी भेजने के लिए बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी थी लेकिन उन्हें यह सुनकर मायूसी हाथ लगी कि फिलहाल डाक सेवा बंद है और राखी समय पर उनके भाई तक नहीं पहुंच पाएगी। इसके चलते डाकघर में राखियों के लिफाफों का पूरा ढेर लग चुका है।

सुबह 8 से 10 बजे तक ही रहा शुरू

जानकारी के अनुसार डाक विभाग द्वारा नया सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया है जिसके चलते कुछ तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। इस कारण डाकघर की नियमित सेवाएं फिलहाल बाधित हैं। शुक्रवार व शनिवार को जहां सेवाएं पूरी तरफ ठप थीं वहीं सोमवार को सुबह 8 से 10 बजे तक ही नये सॉफ्टवेयर में काम हो सका। इसके बाद यह सेवा फिर से बंद हो गई।

टेक्निकल अपग्रेडेशन के कारण यह अस्थायी परेशानी है और उम्मीद है कि 6 अगस्त तक सेवाएं सामान्य हो सकती हैं। इस निर्णय से खासतौर पर उन बहनों को गहरा आघात लगा है जो बाहर रह रहे अपने भाइयों को समय पर राखी भेजने की उम्मीद लेकर डाकघर पहुंची थीं। बहनों ने कहा कि डाक सेवा के बंद होने की सूचना पहले से नहीं दी गई जिससे समय पर वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जा सकती।

सुनिश्चित किए जाएं वैकल्पिक उपाय

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे महत्वपूर्ण पर्वों के दौरान डाक सेवाओं को चालू रखा जाए या वैकल्पिक उपाय सुनिश्चित किया जाएं, ताकि पारंपरिक भावनाओं से जुड़ा यह पर्व बेरंग न हो। राखी का त्योहार होने के बाद भी सॉफ्टवेयर को लॉन्च किया जा सकता था। त्योहार होने के बाद राखी पहुंचेगी तो क्या मतलब निकलेगा।

वैसे राखी के पार्सल बुकिंग के अलग काउंटर खोल दिए गए हैं लेकिन सॉफ्टवेयर बहुत धीमा चलने और समय से पहले ही बंद होने की वजह से बहुत कम बुकिंग हो पा रही है। जानकारों का कहना है कि सॉफ्टवेयर में सुधार किया जा रहा है। जल्द ही व्यवस्था ठीक कर दी जाएगी।

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?