राजाबाक्षा मैदान, नागपुर गंदगी,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर का राजाबाक्षा मैदान बदहाल, गंदगी और असुरक्षा से लोग परेशान; परिवारों ने जाना किया बंद

Nagpur Civic Issue: नागपुर के राजाबाक्षा मैदान की बदहाली से स्थानीय नागरिक परेशान हैं। गंदगी, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और रखरखाव की कमी से स्वास्थ्य व सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।

अंकिता पटेल

Nagpur Garbage Problem: नागपुर सिटी में कई मैदान अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। रखरखाव का अभाव और प्रशासन की अनदेखी से कई मैदान व्यर्थ पड़े हैं। इन मैदानों में राजाबाक्षा मैदान भी शामिल है। मैदान का पूरी तरह से सत्यानाश हो चुका है। यहां गंदगी की भरमार देख मन खट्टा हो जाता है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यहां हफ्ते में केवल एक ही दिन सफाई होती है।

इस कारण गंदगी और कूड़े का डेर आम दृश्य बन गया है। मैदान में फैली गंदगी ने न केवल सौंदयं को प्रभावित किया है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा कर दिया है। रोजाना असामाजिक तत्व मैदान में डेरा डाल लेते हैं जिससे आसपास के नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रात के समय वहां शराब पीने वाले लोग जाम छलकाते हैं और असभ्य हरकतें करते हैं।

इस बजह से परिवार और बुजुर्ग लोग मैदान में आने से डरते हैं। बता दें कि रामबाग, मेडिकल चौक के पास राजाबाक्षा मैदान मौजूद है। यहां समस्याओं का अंबार लग चुका है। लोगों का आरोप है कि कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। इससे जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।

गाली-गलौज करते शराबी

लोगों ने बताया कि रोज रात में यहां शराबियों का झुंड इकट्ठा हो जाते हैं। ये शराबी शराब का सेवन करने के बाद शराब की बोतलें, सिगरेट के पैकेट और अन्य कचरा मैदान में ही फेंक देते हैं। नशे में धुत शराबी जोर-जोर से गाली-गलौज करते हैं।

इस कारण मैदान के पास से गुजरने में नागरिक भयभीत रहते हैं। लोगों ने यहां पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। प्रशासन की उदासीनता पर सवाल करते हुए स्थानीय निवासियों ने कहा कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो यह क्षेत्र पूरी तरह से असुरक्षित और अव्यवस्थित हो जाएगा,

जॉगिंग ट्रैक का हाल बेहाल

एक और चिंता का विषय है जॉगिंग ट्रैक, राजाबाक्षा मैदान का जॉगिंग ट्रैक जी कभी स्वास्थ्य और खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र था, अब नाम मात्र रह गया है। ट्रैक पर गदगी और रखरखाव के अभाव के कारण नियमित जॉगिंग और दौड़ना मुश्किल ही गया है। इस कारण मॉर्निंग चॉक के लिए स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग