रघुजी भोसले की तलवार के साथ मंत्री आशीष शेलार व अन्य अधिकारी (सोर्स: एक्स@ShelarAshish) 
नागपुर

शिवाजी महाराज के 'वाघनख' के बाद रघुजी भोसले की तलवार आएगी महाराष्ट्र, महायुति सरकार की बड़ी सफलता

Maharashtra News: नागपुरकर भोसले परिवार के संस्थापक और छत्रपति शाहू महाराज के समय मराठा सेना के एक महत्वपूर्ण सेनापति रघुजी भोसले की तलवार को महाराष्ट्र सरकार ने एक नीलामी में हासिल कर लिया है।

आकाश मसने

Raghuji Bhosale Sword: छत्रपति शिवाजी महाराज के पौराणिक हथियार 'वाघ नख' की घर वापसी के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने एक मराठा सेनापति की अमानत वापस लाने की तैयारी कर ली है। नागपुरकर भोसले परिवार के संस्थापक और छत्रपति शाहू महाराज के समय मराठा सेना के एक महत्वपूर्ण सरदार रघुजी भोसले की तलवार को महाराष्ट्र सरकार ने एक नीलामी में हासिल किया था। रघुजी भोसले की तलवार सोमवार को लंदन पहुंच गई। सांस्कृतिक विभाग के मंत्री आशीष शेलार ने इसे अपने कब्जे में ले लिया।

यह तलवार 18 अगस्त को मुंबई पहुंचेगी। बता दें कि ऐतिहासिक दस्तावेजों से युक्त उक्त तलवार की नीलामी की खबर 28 अप्रैल 2025 को अचानक महाराष्ट्र सरकार को मिली। जैसे ही मंत्री आशीष शेलार को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बारे में चर्चा की और तलवार को सरकार तक पहुंचाने की व्यवस्था की।

दूतावास से संपर्क करके मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंत्री शेलार ने योजना बनाई और देर रात तक इसके लिए एक संवाद तंत्र स्थापित किया। मुख्यमंत्री के सुझाव के अनुसार मंत्री शेलार ने तुरंत एक मध्यस्थ नियुक्त किया और सरकार ने इस नीलामी में भाग लिया और तलवार की बोली लगा कर हासिल किया।

महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने लंदन में महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस नीलामी को जीतने वाले मध्यस्थ से मुलाकात और कानूनी मामलों को पूरा करने के बाद इस तलवार को अपने कब्जे में ले लिया।

क्या बोले मंत्री आशीष शेलार?

मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने छत्रपति शाहू महाराज के काल के महान मराठा सेनापति रघुजी भोसले की ऐतिहासिक तलवार नीलामी के माध्यम से जीत ली है। वीरता का यह प्रतीक अब लंदन से हमारी धरती पर लौटेगा, और यह महाराष्ट्र की जीत है। यह तलवार मराठों के शौर्य, कूटनीति और गौरव का अमूल्य प्रतीक है, और यह पहली बार है कि हमने ऐसी नीलामी में कोई ऐतिहासिक धरोहर जीती है।

18 अगस्त को मुंबई पहुंचेगी तलवार

सोमवार को लंदन में जब यह तलवार वापस ली गई तो बड़ी संख्या में मराठी नागरिक मौजूद थे। उन्होंने इस अवसर पर खुशी मनाई। महाराष्ट्र सरकार के पुरातत्व विभाग के उप निदेशक हेमंत दलवी भी इस यात्रा में शामिल हुए। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यह तलवार 18 अगस्त को सुबह 10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय मुंबई पहुंचेगी। मुंबई में मंत्री शेलार की उपस्थिति में एक बाइक रैली आयोजित की जाएगी और तलवार को दादर के पीएल देशपांडे कला अकादमी में धूमधाम से लाया जाएगा।

मुंबई में आयोजित होगा कार्यक्रम

मुंबई में 18 अगस्त को 'गड़ गर्जना' नामक एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंत्री शेलार ने महाराष्ट्र सरकार को मिली सफलता के लिए मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष को किया रिहा, 2 बजे CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 30 हजार जवान तैनात

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश