पुलिस की टीम सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर में CP नांगरे पाटिल का हंटर, मंगलवारी बाजार के हिचकी लाउंज पर आधी रात पुलिस की रेड, जानें पूरा मामला

Nagpur CP Vishwas Nangre Patil: नागपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित हिचकी लाउंज पर सीपी विश्वास नांगरे पाटिल के दस्ते ने आधी रात छापेमारी कर तेज आवाज में बज रहे डीजे को जब्त किया।

प्रमोद यादव

Nagpur Hichki Lounge Raid: नागपुर सदर थानांतर्गत मंगलवारी बाजार परिसर में बहुमंजिला इमारत में स्थित हिचकी लाउंज पर रविवार रात सीपी विश्वास नांगरे पाटिल का हंटर चला। सीपी को जानकारी मिली थी कि देर रात यहां तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है और ग्राहक डांस कर रहे हैं।

इससे स्थानीय नागरिकों को दिक्कत हो रही है। सीपी के एस्कॉर्ट दस्ते और सदर पुलिस ने यहां रात 1 बजे दबिश दी। यहां मर्यादित सीमा से लगभग 2 गुना आवाज में डीजे चल रहा था। पुलिस ने डीजे और लाउंज के मैनेजर के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

मंगलवारी बाजार परिसर में स्थित पार्क

आरोपियों में श्रीकृष्णनगर, दिघोरी निवासी दीप शंकरराव मोरे (22) और कोलते लेआउट, गोधनी रोड निवासी अभय केशव विरखेड़े (44) का समावेश है।

नागपुर सदर थानांतर्गत मंगलवारी बाजार परिसर में स्थित पार्क एवेन्यू बिल्डिंग के 13वें माले पर हिचकी लाउंज है। सीपी को सूचना मिली थी कि यहां रोजाना नियमों को ताक पर रखकर तेज आवाज में डीजे शुरू रहता है।

CP विश्वास नांगरे पाटिल के निर्देश

नागपुर सदर पुलिस ने रात 1बजे यहां दबिश दी। इमारत में प्रवेश करते ही डीजे की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने 12वें माले पर ही नॉइस लेवल मीटर से जांच की। तब साउंड 100.6 डेसिबल दर्ज हुआ।

नागपुर पुलिस ने लाउंज के भीतर प्रवेश किया तो ग्राहक डीजे पर डांस करते दिखाई दिए। पुलिस ने तुरंत डीजे बंद करवाया। डीजे दीप और मैनेजर अभय के खिलाफ सदर थाने में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

नागपुर जिले की पुलिस ने लाउंज में लगा डीजे का पूरा सिस्टम जब्त कर लिया। इसमें मिक्सर, बेस, टॉप आदि स्पीकर का समावेश है। एपीआई भगवान कोली, पीएसआई प्रवीणकुमार डहाले, हेड कांस्टेबल अनूप लोलुसरे, अरशद शेख, सोमेश्वर निखारे, राजेश घोंगड़े, साहिल भोयर, नितिन नारे और विष्णु खाटके ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

सीईओ के चयन पर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की सफाई, 11 अगस्त को इंटरव्यू में शामिल हुए थे जितेंद्र मिश्र

यूसीसी लागू करने के बयान पर चिराग पासवान का रिएक्शन, अमित शाह के बयान पर कहा- ड्राफ्ट सार्वजनिक हो

बिना कागज दिखाए उड़ गए इटली के तीन यात्री, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक; IB चीफ भी होंगे मौजूद

UPI New Rule 2026: ₹2,000 तक के UPI और RuPay पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का नोटिफिकेशन जारी

हिंदी दिवस पर SC की नई पहल, जल्द लॉन्च होगा जन सूचना पोर्टल; हिंदी ऑडियो और वीडियो के जरिए जान सकेंगे फैसला