आप होते कौन हैं नागरिकता का सबूत मांगने वाले? रामलीला मैदान से नेहा बोरा का BJP-RSS पर हमला

Neha Bora Speech: रामलीला मैदान में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने BJP-RSS पर निशाना साधा। उन्होंने नागरिकता के सबूत मांगने, वोट के अधिकार और लोकतांत्रिक आंदोलनों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए।
india bloc railly neha bora speech
नेहा बोराSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नेहा बोरा ने BJP-RSS पर नागरिकता के सबूत मांगने को लेकर सवाल उठाए।

  • उन्होंने कहा कि हर नागरिक का एक वोट समान दर्जे का प्रतीक है।

  • अंग्रेजों से तुलना करते हुए उन्होंने लोकतांत्रिक आंदोलनों के खिलाफ कार्रवाई का आरोप लगाया।

Neha Bora Ramlila Maidan Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया ब्लॉक की महारैली में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नागरिकता के सबूत मांगने, वोट के अधिकार और लोकतंत्र के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि देश के मुसलमानों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और गरीब मजदूरों को बार-बार अपनी नागरिकता साबित करने के लिए मजबूर किया जाता है।

'एक वोट ही समान दर्जे का प्रतीक'

महारैली को संबोधित करते हुए नेहा बोरा ने कहा कि हिंदुस्तान में सभी लोगों का दर्जा एक समान होना चाहिए और इस समानता का प्रतीक उनका एक वोट है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब लोगों से उनका वोट छीन लिया जाता है, तो उन्हें अपने ही देश में दूसरे दर्जे का नागरिक बना दिया जाता है और बाहरी घोषित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि देश के मुसलमानों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों और गरीब मजदूरों को बार-बार लंबी लाइनों में खड़ा किया जाता है और उनसे नागरिकता के सबूत मांगे जाते हैं।

india bloc railly neha bora speech
सीजेपी नेता की पेशी के बीच हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा, पुलिस के नोटिस के खिलाफ याचिका; बॉन्ड भरने से किया मना

'आप होते कौन हैं नागरिकता का सबूत मांगने वाले?'

नेहा बोरा ने BJP और RSS पर निशाना साधते हुए कहा, “आप लोग सालों तक हिंदुस्तान का झंडा फहराने और अपने कार्यालयों में तिरंगा लगाने से इनकार करते रहे। आप होते कौन हैं हिंदुस्तान की आवाम से यह पूछने वाले कि तुम अपनी नागरिकता साबित करो।”

अंग्रेजों से की BJP की तुलना

नेहा बोरा ने अपने संबोधन में BJP की तुलना अंग्रेजों से करते हुए आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के खिलाफ अंग्रेजों जैसे हथकंडे अपना रही है।

india bloc railly neha bora speech
India Bloc Railly: रामलीला मैदान से राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा? भाषण की 10 बड़ी बातें

उन्होंने कहा कि अंग्रेज स्वतंत्रता सेनानियों से पीस बॉन्ड साइन करवाते थे और उन्हें जेल भेज देते थे। नेहा बोरा के मुताबिक, आज भी लोकतंत्र के लिए संघर्ष करने वाले लोगों से पीस बॉन्ड साइन करवाने की कोशिश की जा रही है और उन्हें जेलों में बंद किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि तिरंगा लेकर दिल्ली की सड़कों पर निकले लोगों पर लाठीचार्ज किया गया, उनके कपड़े फाड़े गए और महिलाओं का यौन शोषण किया गया। उन्होंने इसे BJP और RSS का इतिहास बताते हुए कहा कि ये लोग आज भी उसी तरीके को दोहरा रहे हैं।