पेट्रोल-डीजल कीमत,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

10 दिन में चौथा झटका मिडिल ईस्ट तनाव का असर? नागपुर में ईंधन कीमतों से बढ़ी टेंशन

Petrol Diesel Price Rise: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नागपुर में पेट्रोल-डीजल कीमतों में 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी हुई। बढ़ती महंगाई ने आम लोगों और ट्रांसपोर्टरों की चिंता बढ़ा दी है।

अंकिता पटेल

Middle East Tension Nagpur Petrol Rates: नागपुर मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब आम लोगों पर भारी पड़ने लगा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें दनादन बढ़ रही हैं। पिछले 10 दिन में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने चौथा झटका देकर महंगाई का महाप्रहार किया। महंगाई के इस महाप्रहार ने आम लोगों के साथ छोटे बड़े ट्रांसपोर्टरों की चिंता बढ़ा दी। 15 मई 104 रुपये चल रहा पेट्रोल पिछले 10 दिनों में 111.70 रुपये और डीजल करीब 8 रुपये महंगा होकर 98.39 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

ईंधन की कीमतें इस तरह बढ़ती रहीं तो हालात काफी अधिक खराब हो जायेंगे। माल भाड़ा बढ़ने से 10 दिनों में लगा चौथा झटका चीजें महंगी हो चुकी हैं। लोगों के रोजमर्रा की चीजों के दाम अब पहले से ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। इस पर अब सभी चिंता जाहिर कर रहे हैं और सरकार से जल्द सकारात्मक कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।

लगातार बढ़ती कीमतों ने अब आम आदमी को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पेट्रोल पंप पर तेल भराने आए वाहन चालक कहते हैं कि अब मुश्किलें बढ़ चुकीं हैं। यदि यह कीमतें यहीं नहीं रुकी तो आदमी घर कैसे चलायेगा। पूरे पैसे पेट्रोल भराने में चले जायेंगे तो बाकी की चीजें कैसे खरीदेंगे। इस वृद्धि ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। इस वृद्धि से बड़े लोगों पर भले ही कोई असर न पड़े लेकिन जिनका वेतन सीमित है उनकी परेशानी काफी अधिक बढ़ गई।

क्रमांक तेल 22 मई (₹) 23 मई (₹) 25 मई (₹)
1 पेट्रोल 108.07 108.97 111.70
2 डीजल 94.63 95.58 98.39
3 स्पीड 117.15 118.06 120.79

ट्रांसपोर्ट सेक्टर गंभीर संकट के दौर में

ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि देश का ट्रांसपोर्ट सेक्टर वर्तमान समय में अभूतपूर्व आर्थिक और संचालन संबंधी संकट से गुजर रहा है। लगातार बढ़ती परिचालन लागत, बाजार में मांग की कमी, डीजल के दामों में बार-बार हो रही वृद्धि, कई क्षेत्रों में डीजल की पर्याप्त उपलब्धता न होना तथा माल परिवहन में बढ़ रहे समय के कारण ट्रांसपोर्ट उद्योग से जुड़े लाखों लोगों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

नागपुर ट्रेलर ओनर्स यूनियन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि यूनियन ने केंद्र सरकार एवं प्रांतीय सरकारों से ट्रांसपोर्ट सेक्टर की वास्तविक परिस्थितियों को गंभीरता से समझते हुए तत्काल प्रभाव से दोस नीति निर्माण करने की मांग की है। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पहले से ही कम भाड़े, बढ़ती लागत और आर्थिक दबाव से जूझ रहा है। ऐसे समय में डीजल की पर्याप्त उपलब्धता न होना स्थिति को और गंभीर बना रहा है।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध