नागपुर मनपा के 13,897 विद्यार्थियों को टी-शर्ट और लोअर वाली हाउस ड्रेस मिलेगी।
योजना के लिए 87.05 लाख रुपये का संशोधित वित्तीय प्रावधान मंजूर किया गया।
पीएमश्री स्कूलों के विद्यार्थियों के दूसरे गणवेश के लिए 1,000 रुपये निर्धारित किए गए।
Nagpur Municipal Corporation Schools: नागपुर महानगरपालिका के स्कूलों में पढ़ने वाले बालवाड़ी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अब निजी स्कूलों की तर्ज पर उच्च्च गुणवत्ता वाले यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने का भले ही शिक्षा विभाग का मानस हो लेकिन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अब केवल 5 माह का समय बचा होने तथा छात्रों की हाउस टी-शर्ट देने के लिए लाए गए प्रस्ताव पर ही स्थायी समिति की ओर से सवाल उठाए गए।
हालांकि प्रस्ताव को मंजूरी तो प्रदान की गई किंतु स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी ने इस प्रस्ताव को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ी आपत्ति जताई। सभापति का मानना था कि जब केवल इतना ही समय बचा हुआ है तब यह प्रक्रिया क्यों शुरू की जा रही है।
प्रस्ताव के अनुसार सभी छात्रों को पहला गणवेश पहले ही वितरित किया जा चुका है, अब दूसरे गणवेश के रूप में टी-शर्ट व लोअर (हाउस ड्रेस) देने का निर्णय लिया गया है। इस पूरी योजना के तहत महानगरपालिका के 13,897 विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए कुल 87.05 लाख रुपये का संशोधित वित्तीय प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।
एसएमसी के माध्यम से होगी खरीद प्रस्ताव के अनुसार गणवेश और पोशाक की खरीद व वितरण का कार्य स्कूल स्तर पर स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के
माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। स्कूलों द्वारा प्रत्यक्ष वितरण के बाद प्रस्तुत किए जाने वाले उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) के आधार पर ही अनुदानित राशि स्कूलों के खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
इस वर्ग के लिए शासन से कोई अनुदान नहीं मिलता, इसके लिए कुल प्रस्तावित दर 900 रुपये रखी गई है जो पूरी तरह मनपा निधि से दी जाएगी। इसमे से पहले गणवेश के 300 रुपये घटाकर दूसरे गणवेश (टी-शर्ट व लोअर) के लिए 600 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
इसके लिए कुल दर 1,000 रुपये प्रस्तावित है जिसमें 600 रुपये शासन अनुदान और 400 रुपये मनपा का अतिरिक्त अंशदान रहेगा। पहले गणवेश के 300 रुपये काटकर दूसरे गणवेश (हाउस ड्रेस) हेतु 700 रुपये दिए जाएंगे।
पीएमश्री स्कूलों के लिए 300 रुपये की अतिरिक्त वृद्धि के साथ कुल दर 1,300 रुपये तय की गई है। इसमें शासन का 600 रुपये और मनपा का 700 रुपये अंशदान रहेगा, पहले गणवेश के 300 रुपये काटकर टी-शर्ट व लोअर के लिए 1,000 रुपये मिलेंगे।
कक्षा 9वीं से 12वीं इस वर्ग के लिए भी शासन अनुदान लागू नहीं है। मनपा निधि से कुल 1,200 रुपये की दर तय की गई है जिसमें से प्रथम गणवेश के 300 रुपये घटाकर दूसरे गणवेश के लिए 900 रुपये दिए जाएंगे।
महाराष्ट्र प्राथमिक शिक्षण परिषद द्वारा समग्र शिक्षा योजना के तहत कक्षा पहली से 8वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रति विद्यार्थी 2 गणवेश सेट हेतु 300 रुपये प्रति गणवेश की दर से 600 रुपये की दर मंजूर की गई थी।
जब यह प्रस्ताव पूर्व में मनपा की स्थायी समिति के समक्ष रखा गया तब समिति ने निर्देश दिया था कि सरकार द्वारा तय 600 रुपये की दर काफी कम है।
निजी स्कूलों के समान मनपा के बच्चों को भी बेहतर गुणवत्ता का कपड़ा और सिलाई मिले, इसके लिए स्थायी समिति सभापति के निर्देश व प्रशासनिक सहमति के बाद दरों में बढ़ोतरी की गई। शासन द्वारा मिलने वाले अनुदान के अतिरिक्त आवश्यक राशि मनपा अपने स्थानीय फंड से वहन करेगी।