नागपुर मनपा में बाहरी अधिकारियों का कब्जा! 30 साल सेवा के बाद भी स्थानीय इंजीनियरों को नहीं मिल रही पदोन्नति

NMC Deputation Controversy: नागपुर मनपा के निर्माण विभाग में स्थानीय अभियंताओं की अनदेखी कर बाहरी विभागों से प्रतिनियुक्ति पर अधिकारियों की नियुक्ति का सिलसिला जारी है, इंजीनियरों में भारी रोष है।
Local Engineers vs Deputation NMC
इंजीनियरों में रोष की प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर मनपा के निर्माण विभाग में प्रतिनियुक्त अधिकारियों की तैनाती को लेकर नाराजगी।

  • PWD के छह अभियंता मनपा मुख्यालय में कार्यकारी अभियंता के रूप में तैनात।

  • 30 साल सेवा के बाद भी स्थानीय अभियंताओं को पदोन्नति नहीं मिलने की शिकायत।

Local Engineers vs Deputation NMC: नागपुर महानगरपालिका के सबसे महत्वपूर्ण निर्माण विभाग में स्थानीय संवर्ग के अभियंताओं को नजरअंदाज कर राज्य सरकार के सार्वजनिक निर्माण विभाग और अन्य विभागों से अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर लाने का सिलसिला लगातार जारी है।

आलम यह है कि न केवल मुख्य अभियंता बल्कि अधीक्षक अभियंता से लेकर कार्यकारी अभियंता के पद पर भी सरकारी विभागों से प्रतिनियुक्ति पर अधिकारियों को भेजा जा रहा है।

विभाग के सर्वोच्च पदों पर लगातार बाहरी अधिकारियों की नियुक्ति से मनपा के अपने मूल अभियंताओं में गहरा रोष फैलता जा रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि निर्माण विभाग के सभी शीर्ष पदों पर प्रतिनियुक्ति वाले अधिकारियों का ही कब्जा बना हुआ है।

मूल विभाग में जाने से आनाकानी 

सरकार द्वारा मनपा के लिए सृजित मुख्य अभियंता का पद प्रतिनियुक्ति से ही भरा जाता है। नियमों के अनुसार सार्वजनिक निर्माण कार्य संवर्ग की अधीक्षक अभियंता के रूप में मनपा में कार्यरत लीना उपाध्ये को अब पदोन्नत कर मुख्य अभियंता बनाया गया है किंतु आश्चर्यजनक यह है कि PWD और जलापूर्ति जैसे दोनों महत्वपूर्ण विभागों में अधीक्षक अभियंता के पद भी प्रतिनियुक्ति के हवाले हैं।

जबकि मनपा के कार्यकारी अभियंता को अधीक्षक अभियंता का प्रभार देकर खाली रखा गया है। मनपा के अधीक्षक अभियंता को केवल मनपा इमारत की देखभाल का जिम्मा सौंपा गया है। जलापूर्ति विभाग में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण की अधिकारी श्रेता बनर्जी वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं जिनकी कार्यप्रणाली पर पूर्व में खुद महापौर ने भी सवाल उठाए थे।

उन्हें मूल विभाग में वापस भेजने के सदन द्वारा निर्णय लिए गए किंतु मूल विभाग में जाने से आनाकानी हो रही है। वहीं मनपा में कार्यकारी अभियंता के रूप में कार्य कर चुके नरेश बोरकर पदोन्नति प्राप्त कर दोबारा अधीक्षक अभियंता के पद पर वापस लौट आए हैं।

Local Engineers vs Deputation NMC
पहले पटाखे हवा को प्रदूषित नहीं, शुद्ध करते थे आतिशबाजी पर बहस के बीच नागपुर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

निर्माण विभाग के 6 कार्यकारी अभियंता तैनात

वर्तमान में सार्वजनिक निर्माण विभाग के 6 अभियंता मुख्यालय में कार्यकारी अभियंता के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इनमें वर्ल्ड बैंक डिवीजन के अधिकारी भी शामिल हैं जो पैच-4 जैसी शहर की वृहद परियोजना का कामकाज संभाल रहे हैं।

30 वर्ष सेवा के बाद भी पदोन्नति नहीं मनपा

अभियंताओं की सबसे बड़ी व्यथा यह है कि 30 साल तक विभाग को अपनी सेवाएं देने वाले योग्य और अनुभवी अधिकारी बिना पदोन्नति के कार्यकारी अभियंता पद से ही रिटायर हो रहे हैं, हालांकि इसके पूर्व प्रकाश उराडे को 31 साल की लंबी सेवा के उपरांत पहले मुख्य अभियंता के रूप में कार्य करने का अवसर मिला था किंतु उसके बाद फिर से प्रतिनियुक्ति की वही पुरानी व्यवस्था हावी हो गई।

बाहरी अधिकारियों के कारण विकास कार्य ठप

नागपुर मनपा अभियंता संगठन ने खुला आरोप लगाया है कि सरकार जानबूझकर मनपा के स्थानीय अभियंताओं को पदोन्नति नहीं दे रहा है, संगठन की स्पष्ट मांग है कि मुख्य अभियंता और अधीक्षक अभियंता के पद केवल मनपा संवर्ग के लिए ही आरक्षित रखे जाने चाहिए।