नागपुर में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नागपुर

नागपुर में गरजा मनपा का बुलडोजर! महापौर नीता ठाकरे के कड़े रुख के बाद सभी 10 जोनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई

Nagpur Illegal Construction: नागपुर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ मनपा ने 10 जोनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। महापौर नीता ठाकरे के निर्देश के बाद बुलडोजर एक्शन की प्रक्रिया तेज हुई।

अंकिता पटेल

Nagpur Illegal Construction Action: नागपुर शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ महापौर नीता ठाकरे द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के बाद बुधवार को मनपा के तमाम संबंधित दस्ते न केवल सक्रिय हो गए बल्कि सभी 10 जोनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया। मनपा की ओर से चलाए जा रहे बुलडोजर से अब अवैध निर्माणकर्ताओं में खलबली मच गई है। मनपा ने कार्रवाई के साथ सभी जोनों में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया को काफी तेज कर दिया है।

सतरंजीपुरा जोन में चला बुलडोजर

इस अभियान के तहत सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई सतरंजीपुरा जोन में देखने को मिली। यहां अवैध निर्माण को सीधे तौर पर ढहा दिया गया। मनपा प्रशासन के अनुसार इन संबंधित संपत्तियों का पहले निरीक्षण कर उन्हें नोटिस दिया गया था। समयसीमा दिए जाने के बावजूद नियमों का पालन न होने के कारण मनपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए इस अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों पर कसी नकेल

मनपा के विभिन्न विभागों और जोन कार्यालयों द्वारा शहर के विविध भागों में दुकानों, कारखानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की गहन जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को तत्काल प्रभाव से नोटिस थमाये जा रहे हैं।

लकड़गंज जोन के प्रभाग क्रमांक 23 में बिना अनुमति के शॉपिंग मॉल और कमर्शियल आस्थापना चलाने को लेकर 'मे। दुल्हेराजा एन। एक्स।' (पोपटलाल नत्थूलाल पटेल), 'सूफी होम हार्डवेयर' (सुभाष हेमानी) और मे। रोशन दिलीप मुनियार (रॉयल एनफील्ड) के खिलाफ नोटिस जारी किया गया।

धंतोली जोन में विभिन्न ऑटोमोबाइल दुकानों, होटलों और कपड़ों की दुकानों की जांच की गई। अनियमितताएं पाए जाने पर 'मे। इंद्रायणी टीवीएस', 'मे। होटल ओरम लीफ' और 'मे। शिवा फैशन' को नोटिस थमाया गया।

धरमपेठ जोन में 'संत गजानन सेलिब्रेशन' में किए गए अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मनपा ने नोटिस जारी किया। इसके अलावा पंकज तोतलवार, तमतारा रेस्टोरेंट, रोहित गजभिये को नोटिस देकर निर्माण से जुड़ी मंजूर परमिशन, नक्शे और आवश्यक दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए गए ताकि निर्माण के वैध या अवैध होने की जांच की जा सके।

बकाया शुल्क न चुकाने पर दुकान जब्त

बाजार विभाग की ओर से भी यशवंत स्टेडियम में स्थित दुकान को बकाया के लिए जब्त कर लिया गया। महानगर पालिका के बाजार विभाग ने उपयोग शुल्क (यूजर चार्ज) की बकाया राशि के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए जब्ती कार्रवाई को अंजाम दिया। बाजार विभाग की टीम ने बकाया शुल्क जमा न करने के कारण यशवंत स्टेडियम में स्थित दुकान और उससे जुड़ी जगह को आधिकारिक तौर पर जब्त कर लिया।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना