नितिन गडकरी ने नागपुर के विकास कार्यों की समीक्षा (सोर्स-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नितिन गडकरी का नागपुर को फ्यूचर सिटी बनाने का संकल्प; धरमपेठ, कॉटन मार्केट समेत 8 बाजारों का होगा कायाकल्प

Nagpur Development: नितिन गडकरी ने नागपुर के विकास कार्यों की समीक्षा कर आधुनिक व्यावसायिक परिसर, विश्वस्तरीय स्टेडियम, बेहतर आधारभूत ढांचा और अतिक्रमण मुक्त बाजार विकसित करने के निर्देश दिए।

अंकिता पटेल

Nagpur Development Nitin Gadkari: नागपुर को भविष्य का आधुनिक महानगर बनाने की दिशा में केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़े कदम उठाए हैं। शनिवार को आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने शहर के विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए नागपुर में अत्याधुनिक व्यापारिक परिसरों, विश्व स्तरीय स्टेडियमों और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

उन्होंने आने वाले, चल रहे और लेट से चल रहे सभी अहम प्रोजेक्टों की जानकारी और उसके अनुसार गति देने की बात कही। सिटी के विकास में लगे सभी विभागों के प्रमुखों को इसमें शामिल किया गया, जबकि जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

परिसरों से बढ़ेगी आय और सुविधा

शहर के बाजारों के आधुनिकीकरण पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मनपा और एमएसआईडीसी को धरमपेठ, कॉटन मार्केट, संतरा मार्केट, नेताजी मार्केट, सक्करदरा, इतवारी, दही बाजार मार्केट और बुधवार बाजार जैसे प्रमुख स्थानों पर नए व्यावसायिक परिसर विकसित करने की योजना तैयार करने को कहा।

इससे न केवल मनपा की आय में वृद्धि होगी, बल्कि शहर के बाजारों का चेहरा भी बदलेगा, गांधीबाग की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुभाष मार्ग पर म्हाडा की जमीन पर आधुनिक वस्त्र बाजार का निर्माण भी प्रस्तावित किया गया है। इससे गांधीबाग में भीड़ नियंत्रित होगी और लोगों को राहत मिलेगी।

अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित मार्केट

बैठक में अवैध अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए गडकरी ने कहा कि मनपा और नासुप्र (एनआईटी) को पहले अपनी जमीनों का सटीक मानचित्रण करना चाहिए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ वहां रह रहे निवासियों के मानवीय पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

चिटणवीस पार्क: यहां स्वदेशी खेलों के लिए मैदान और आधुनिक पार्किंग की व्यवस्था विकसित की जाएगी।

गणेशपेठः साखरे गुरुजी स्कूल के स्थान पर खेल परिसर के साथ-साथ स्कूल के संचालन को भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। गणेशपेठ बस स्थानक के सामने स्थित शेतकरी भवन, शिक्षक भवन, अग्निशमन केंद्र के स्थान पर योजना तैयार कर प्लानिंग करने को कहा।

यशवंत स्टेडियमः स्टेडियम के कायाकल्प और गणेशपेठ बस स्टेशन के सौदींकरण हेतु विस्तृत योजना बनाने पर चर्चा हुई।

मनीष नगर से प्राइड तक फुटओवर ब्रिजः वठौड़ा के साई क्षेत्र में सुरक्षा दीवार का निर्माण, पारडी में फूड पार्क और मनीषनगर से होटल प्राइड तक पैदल पुल (फुट ओवर ब्रिज) का निर्माण प्रमुख प्राथमिकताएं देने पर भी बल दिया गया।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर फोकस

शहर की कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तहसील और गणेशपेठ पुलिस स्टेशनों के नए निर्माण तथा सूबेदार व रघुजीनगर में पुलिस आवास परियोजनाओं को जल्द लागू करने पर सहमति बनी, इसके अलावा मोमिनपुरा, अजनी रेलवे स्टेशन और विभिन्न फ्लाईओवर (निर्मल नगरी, जगनाडे चौक) सहित महारेल की परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में महापौर नीता ठाकरे, सांसद मायाताई इवानते, विभिन्न विधायक, एमएसआईडीसी के बृजेश दीक्षित, जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद, डीआरएम विनायक गर्ग, मनपा आयुक्त विधिन इटनकर, एनआईटी चेयरमैन संजय मीणा, नासुप्र और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

इन परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा

  • यशवंत स्टेडियम और चिटनिस पार्क का विकास।
  • चिटनिस पार्क में स्वदेशी खेलों के लिए पार्किंग।
  • चढौड़ा के साई क्षेत्र में सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य में तेजी लाना और अतिक्रमण हटाना।
  • पारडी मार्केट विकसित कर वहां फूड पार्क तैयार करना।
  • तहसील और गणेशपेठ पुलिस स्टेशन की नवनिर्माण।
  • पुराना सुभेदार और रघुजीनगर की जगह पर पुलिस के लिए गृह निर्माण (आवास) परियोजनाएं बनाना।
  • मोरभवन-गणेशपेठ बस स्टेशनों का विकास करना।
  • मनीषनगर से होटल प्राइड मेट्रो स्टेशन तक फुटब्रिज (पैदल पुल) तैयार करना।
  • सक्करदरा तलाव में नासुप्र (एनआईटी) द्वारा बनाए जा रहे छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक का निर्माण और सौंदीकरण।
  • मोमिनपुरा व अंजनी रेलवे स्टेशन आरओबी, हसनबाग से निर्मल नगरी फ्लाईओवर और जगनाडे चौक फ्लाईओवर के कार्यों पर चर्चा।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची