अग्नि शामक दल सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

सिर्फ चुनावी श्रेय के लिए हुआ नागपुर के पारडी में करोड़ों के फायर स्टेशन का उद्घाटन, चाबी-दमकलकर्मी दोनों गायब

Nagpur Fire Station News: नागपुर में सुगत नगर, वाठोड़ा और पारडी में नए फायर स्टेशन तो बन गए, लेकिन कर्मचारियों और ड्राइवरों की कमी के कारण ये केंद्र शुरू नहीं हो सके हैं।

प्रमोद यादव

Nagpur Municipal Corporation Fire Department: नागपुर सिटी को आग की विभीषिका से बचाने के लिए प्रशासन ने करोड़ों की लागत से नए फायर स्टेशन तो तैयार कर दिए, लेकिन धरातल पर सच्चाई यह है कि इन केंद्रों पर ताले लटके हैं। वजह आग बुझाने के लिए जरूरी दमकलकर्मी और ड्राइवर ही मौजूद नहीं हैं।

नागपुर शहर में कर्मचारियों के अभाव के बावजूद महज चुनावी श्रेय और राजनीतिक लाभके लिए अधूरे प्रबंधों के बीच इन स्टेशनों का लोकार्पण कर दिया गया। आलम यह है कि सुगत नगर, वाठोड़ा और पारडी जैसे नवनिर्मित अग्निशमन केंद्रों के लिए आधुनिक गाड़ियां और उपकरण धूल फांक रहे हैं।

खस्ताहाल पांचपावली को सुगत नगर किया शिफ्ट

कमाल टॉकीज के पास स्थित लगभग 50-60 साल पुराना पाचंपावली फायर स्टेशन आरा मशीन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से बनाया गया था। इमारत जर्जर होने के कारण इसे खाली कर 2 साल पहले बनी सुगत नगर की नई इमारत में शिफ्ट तो कर दिया गया, लेकिन स्टाफ की पर्याप्त तैनाती नहीं हो सकी।

इसी तरह से लकड़गंज, सक्करदरा और डंपिंग यार्ड से सटे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए वाठोड़ा में कोर्ट कचहरी के विवाद के बाद दमकल केंद्र बनकर तैयार हुआ लेकिन जब तक निर्माण पूरा हुआ तब तक कार्यरत कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए।

इसके बावजूद 'स्टेशन खोलो और चार्ज लो' की होड़ में स्थानीय जनप्रतिनिधि और तत्कालीन व्यवस्थापकों के दबाव में अधिकारियों ने कर्मचारियों के बिना ही इसका जबरन उद्घाटन करवा दिया।

नागपुर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पारडी स्टेशन पर काम ठप

नागपुर शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पारडी में बना फायर स्टेशन आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्ता के लिहाज से बेहतरीन तैयार हुआ है। हालांकि यहां भी स्थिति ढाक के तीन पात जैसी ही है।

उपकरण और गाड़ियां तो मौजूद हैं, लेकिन उन्हें चलाने और आपात स्थिति में मौके पर पहुंचने वाला अमला नदारद है। वर्तमान में स्थिति यह है कि पुराने और प्रमुख स्टेशनों पर ही तीन से चार गाड़ियां खड़ी हैं।

यदि नए स्टेशनों पर कर्मचारी तैनात किए जाएं तो इन गाड़ियों को सुगत नगर, वाठोड़ा और पारडी में एक-एक कर वितरित किया जा सकता है। वर्तमान में विभाग चालकों और फायरमैन दोनों की भारी कमी से जूझ रहा है। कई जगहों पर एक ही व्यक्ति से चालक और फायरमैन दोनों की जिम्मेदारी ली जा रही है।

फायर स्टेशन के आंकड़े

विषय / विवरणसंख्या / स्थिति
कुल फायर स्टेशन13
मंजूर पद114
फायर टेंडर (गाड़ी) पर न्यूनतम आवश्यकता06 कर्मचारी
फायर टेंडर पर वर्तमान में तैनात कर्मचारी03 कर्मचारी
फायरमैन नियुक्ति / संबंधित आंकड़ा87291

91-100 नए पदों पर भर्ती की जागी उम्मीद

विभाग चालकों और फायरमैन दोनों में करीब 91-100 पदों पर नई नियुक्तियों की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जब तक यह अमला प्रशिक्षण पूरा कर प्रत्यक्ष कार्यस्थल पर नहीं उत्तरता तब तक इन नवनिर्मित स्टेशनों से शहरवासियों को वास्तविक राहत मिलना संभव नजर नहीं आ रहा है।

DUSU उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन का NSUI पर निशाना, बोले- ग्राउंड की आवाज सुनी होती तो नतीजे बदलते

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय गुजरात दौरा, नेशनल फिल्म अवॉर्ड कार्यक्रम में होंगी शामिल

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

संयुक्त राष्ट्र के 81वें सत्र में MEA एस जयशंकर का संबोधन, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान