कछुआ मेरी प्रेरणा है, चाल नहीं, UPI विवाद को लेकर आलोचकों को CM देवेंद्र फडणवीस का करारा जवाब

Chidambaram UPI Committee: नागपुर में फडणवीस ने UPI पर मामूली शुल्क के विरोध को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने खुलासा किया कि शुल्क की सिफारिश करने वाली समिति में कांग्रेसी नेता खुद शामिल थे।
Devendra Fadnavis UPI Statement
CM देवेंद्र फडणवीस सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Devendra Fadnavis UPI Statement: UPI के माध्यम से 2,000 रुपये से अधिक के भुगतान पर मर्चेंट्स को 0.4 प्रतिशत शुल्क लगेगा। इसका कांग्रेस द्वारा विरोध किया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथ लिया।

उन्होंने खुलासा किया कि यूपीआई पर अत्यंत मामूली शुल्क लगाने की सिफारिश करने वाली संसदीय समिति में पी। चिदंबरम सहित कांग्रेस के 4 नेता शामिल थे। बावजूद इसके अलग नैरेटिव तैयार किया जा रहा है।

वे नागपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा यूपीआई का विरोध करना उचित नहीं है। यूपीआई के कारण उनका कारोबार बढ़ा है और लोग भी इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं। यूपीआई पर बेहद मामूली शुल्क लगाया गया है।

समृद्धि महामार्ग का जिक्र फडणवीस ने समृद्धि महामार्ग का उदाहरण देते हुए कहा कि परियोजना के फैसले का शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने विरोध किया था। इसके बावजूद उन्होंने काम जारी रखा। उनके अनुसार, एक साल में जमीन अधिग्रहण किया गया और बाद में परियोजना पूरी हुई।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा सभी लेन-देन पर लागू नहीं

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार ने बार-बार स्पष्ट किया है कि यह शुल्क सभी लेन-देन पर लागू नहीं है। इसके बावजूद अलग कहानी गढ़ी जा रही है।

उन्होंने कहा कि व्यापार बढ़ने और भ्रष्टाचार कम होने में यूपीआई तथा डिजिटल लेन-देन की महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यापारियों और पेट्रोल पंप संचालकों को यह समझना चाहिए, यदि आगे भी इसके लिए कुछ मामूली राशि का भुगतान करना पड़े तो इसका विरोध नहीं करना चाहिए।

Devendra Fadnavis UPI Statement
गड़चिरोली में पहली बार दौड़ेगी ट्रेन, 49 KM रेल लाइन तैयार, 21 सितंबर को स्पीड ट्रायल, जानें किसे मिलेगा फायदा

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कछुआ मेरी प्रेरणा है लेकिन चाल नहीं

नागपुर जिला के बुटीबोरी औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनकी चाल कछुए जैसी धीमी नहीं है, लेकिन कछुआ उनकी प्रेरणा जरूर है। उन्होंने कहा कि आलोचना या विरोध होने पर वे कछुए की तरह अपने खोल में चले जाते हैं और शांत रहकर काम करते हैं।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बड़े पद पर पहुंचने के बाद कई लोग अपने बारे में गलत बातें सुनना पसंद नहीं करते। लेकिन मैं ऐसी बातें भी सुनने को तैयार रहता हूं। उनके अनुसार, दोस्तों और परिवार के साथ ही रोज मिलने वाले लोग उन्हें काम करने की ऊर्जा देते हैं। नागपुर में उनके कई दोस्त उन्हें मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि अपना मित्र मानते हैं और गलतियां भी बताते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com