मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

'शरद पवार तब क्यों चुप क्यों थे...', EVM विवाद पर मंत्री बावनकुले ने दागे सवाल

Maharashtra politics शरद पवार की पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में ईवीएम से वोट चोरी के कथित तरीके दिखाए। इस पर मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सवाल उठाया कि आयोग की चुनौती के वक्त आपत्ति क्यों नहीं की गई

आकाश मसने

EVM Demo Controversy: ईवीएम के माध्यम से वोट चोरी किन-किन तरीकों से की जा सकती है, इसका प्रात्याक्षिक राष्ट्रवादी शरद पवार पार्टी द्वारा एक कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखाया गया। उस दौरान पार्टी प्रमुख शरद पवार भी उपस्थित थे। उस दौरान कार्यकर्ताओं को जनता तक यह जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया।

इस पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सवाल दागा है कि ईवीएम पर शरद पवार जो भी कह रहे हैं उन्होंने तब क्यों नहीं कहा जब चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस दिया था। उस समय किसी ने भी ईवीएम पर आक्षेप नहीं दर्ज करवाया। आयोग द्वारा ईवीएम हैक करने की चुनौती को भी किसी ने स्वीकार नहीं किया।

बावनकुले ने दावा किया कि सम्मेलन के माध्यम से सिर्फ कार्यकर्ताओं को स्थिर रखने के लिए ईवीएम का प्रयोग किया है। शरद पवार की पार्टी का काम सिर्फ मोर्चा निकालना है और हम किसानों को न्याय देते हैं। वे नागपुर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

सीएम के रूप में उद्धव ठाकरे की छवि डैमेज

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के व्यक्तव्यों पर बावनकुले ने कहा कि पूर्व सीएम के रूप में उनकी छवि डैमेज हो गई है। उनका वजन कम हो गया है। कांग्रेस ने भी उन्हें अब छोड़ दिया है।

बावनकुले ने कहा कि महाविकास आघाड़ी के अनेक नेता उनसे नाराज हैं। उद्धव ठाकरे ने वोटों की राजनीति के लिए जो खेल खेला वह फंस गया है। उन्हें निराशा हाथ लगी है। उनके बयानों के कारण उनकी पूर्व मुख्यमंत्री की छवि भी डैमेज हुई है।

संजय राऊत द्वारा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग पर कहा कि उनके पास कोई काम नहीं होने के कारण रोज सुबह उठकर केवल बयानबाजी करते रहते हैं। उनका जवाब डीसीएम एकनाथ शिंदे ही देंगे। उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे हमारे आदरणीय हैं। उनकी तस्वीर हमारे लिए प्रेरणादायक है।

किसानों पर अन्याय नहीं

मंत्री बावनकुले ने कहा कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई किसानों को मिलेगी। पंचनामा शुरू है। किसी किसान पर अन्याय नहीं होगा। न्यू नागपुर के संदर्भ में कहा कि किसानों को संपादित जमीन का मुआवजा कानून के हिसाब से मिलेगा। बिना किसानों से चर्चा कर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।

भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि ‘मैं स्वयं भूसंपादन मंत्री हूं। इसलिए किसी किसान पर अन्याय नहीं होगा।’ उन्होंने बताया कि नागपुर के तीसरे रिंग रोड को मंजूरी दे दी गई है। एनएमआरडीए के माध्यम से निर्माण होगा।

उन्होंने बंजारा आरक्षण के संदर्भ में कहा कि किस समाज को आरक्षण देना है, उसका प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजना होता है। उनकी मांग पर चर्चा कर उचित व सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज