विदर्भ भवन के लिए 2 एकड़ जमीन का प्रस्ताव फोटो सोर्स- x
नागपुर

नवी मुंबई के खारघर में बनेगा भव्य विदर्भ भवन! मंत्री बावनकुले के निर्देश, 2 एकड़ जमीन का प्रस्ताव तुरंत भेजें

Kharghar Vidarbha Bhavan: नवी मुंबई के खारघर में विदर्भवासियों के लिए 'विदर्भ भवन' बनाने की कवायद तेज हो गई है। मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने 2 एकड़ जमीन का प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश दिए।

अंकिता पटेल

Kharghar Vidarbha Bhavan Land Proposal: नागपुर नवी मुंबई के खारघर क्षेत्र में विदर्भ के निवासियों के लिए 'विदर्भ भवन' का निर्माण करने की कवायद अब तेज हो गई है। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस परियोजना के लिए खारघर में उपलब्ध 2 एकड़ जमीन का प्रस्ताव सरकार को जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने रायगड़ के जिलाधिकारी और सिडको के प्रबंध निदेशक को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है।

प्रवीण दटके की पहल

महत्वपूर्ण परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा विधायक प्रवीण दटके पिछले काफी समय से सक्रिय हैं। उन्होंने हाल ही में हुए शीतकालीन अधिवेशन के दौरान मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के समक्ष इस मांग को प्रमुखता से उठाया था।

उन्होंने न केवल जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की बल्कि इस निर्माण कार्य के लिए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड का उपयोग करने का भी सुझाव दिया था।

बुधवार को मुंबई में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में इस प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा हुई, इस बैठक में विधायक प्रवीण दटके ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया, जबकि विधायक विक्रांत पाटिल और विदर्भसेवा सहयोग फाउंडेशन के चित्तरंजन टेंभेकर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित थे।

वैदर्भीय परिवारों के लिए बनेगा 'सांस्कृतिक केंद्र'

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि नवी मुंबई, खारघर और पनवेल के आसपास विदर्भ के हजारौ परिवार स्थायी रूप से निवास करते हैं। 'विदर्भ सेवा सहयोग फाउंडेशन' जैसी सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से इन क्षेत्रों में सांस्कृतिक और शैक्षणिक उपक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं।

परियोजना के मुख्य उद्देश्य

  • नवी मुंबई में रहने वाले विदर्भ के परिवारों को एक मंच प्रदान करना।

  • विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराना।

  • विदर्भ से नवी मुंबई आने वाले नागरिकों और विद्यार्थियों के लिए तात्कालिक आवास एवं अन्य सुविचाएं प्रदान करना।

'विदर्भ भवन' से होगा व्यापक लाभ

बैठक के दौरान विधायक दटके ने कहा कि नवी मुंबई के बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए विदर्भ के निवासियों के लिए एक ऐसा केंद्र होना अत्यंत आवश्यक है जो उन्हें उनकी जड़ों से जोड़े रखे, वहीं राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस मांग को पूरी तरह से सकारात्मक बताया और आश्वासन दिया कि 'विदर्भ भवन' के निर्माण से राज्य के वैदर्भीय समुदाय को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होती ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कांग्रेस ने स्पीकर की चाय का किया बहिष्कार

कैब बुकिंग में टिप का खेल खत्म! ओला-उबर को मिला बड़ा झटका, अब बुकिंग से पहले नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

राम मंदिर vs झारखंड परीक्षा: संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, आखिरी दिन सबसे बड़ा प्रदर्शन- VIDEO

तरुण तेजपाल केस: 13 साल की कानूनी जंग और बचपन का वो खौफनाक सच, पीड़िता ने पहली बार बयां किया अपना दर्द