नांदेड चुनाव, विधान परिषद, एनसीपी,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

जनता की समस्या पर नो रिस्पॉन्स, पर गोवा के बीच पर धांसू डांस! नांदेड MLC से पहले NCP पार्षदों का सियासी डिस्को

Nanded MLC Election: नांदेड स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव से पहले गोवा में एनसीपी पार्षदों के वीडियो वायरल होने से सियासी विवाद खड़ा हो गया है। बाड़ेबंदी और कथित फंडिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अंकिता पटेल

Nanded NCP Goa Trip Controversy: महाराष्ट्र में नांदेड स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव के मुहाने पर सियासी शुचिता को तार-तार करने वाला एक बड़ा विवाद सामने आया है। यहां देगलुर नगर परिषद के सत्ताधारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पार्षदों के गोवा के समुद्र तटों पर मौजमस्ती और डांस करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि विधान परिषद चुनाव की बाड़ेबंदी के तहत इन जनप्रतिनिधियों के लिए कथित तौर पर बड़ी आर्थिक फंडिंग व लक्जरी ट्रिप की व्यवस्था की गई है, जिसके तुरंत बाद महायुति गठबंधन का हिस्सा बनी एनसीपी के यह नेता रातों-रात गोवा के लिए फुर्र हो गए।

इस बार कड़ा मुकाबला

गौरतलब है कि नांदेड विधान परिषद सीट के लिए इस बार कड़ा मुकाबला है, जिसमे महायुति की ओर से भाजपा के महानगराध्यक्ष और सांसद अशोक चव्हाण के बेहद करीबी अमर राजूरकर तीसरी बार मैदान में है, जबकि महाविकास अघाड़ी समर्थित ठाकरे सेना के कृष्णा पाटील आष्टीकर और वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रशांत इंगोले भी अपनी किस्मत आजमा रहे है।

गोवा दौरे से गरमाई सियासत, हॉर्स ट्रेडिंग की चर्चाएं तेज

कुल 452 मतदाताओं वाले इस चुनाव में संख्याबल के लिहाज से भाजपा (142), अजीत पवार गुट की एनसीपी (84) और शिंदे गुट की शिवसेना (23) के साथ महायुति का पलड़ा भले ही भारी दिख रहा हो, लेकिन मतदान से ठीक पहले पार्षदों के इस 'गोवा हॉलिडे' ने महाराष्ट्र की राजनीति में हॉर्स ट्रेडिंग और कूटनीतिक बाड़ेबंदी की चर्चाओं को एक बार फिर गर्म कर दिया है।

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब