नाना पटोले (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

गुजरात के पास गिरवी है महाराष्ट्र, नाना पटोले ने महायुति सरकार पर बोला तीखा हमला

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले राज्य महायुति सरकार पर हमलावर हैं। इसी बीच नाना पटोले ने नागपुर में महायुति सरकार बड़ा प्रहार किया है। उन्होंने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि महायुति सरकार ने महाराष्ट्र को गुजरात के पास गिरवी रखा दिया है।

आकाश मसने

नागपुर: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी। राज्य के प्रमुख कांग्रेस नेता इन दिनों पूरे प्रदेश में दौरा कर स्थिति को टटोलने में लगे हुए हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले राज्य महायुति सरकार पर हमलावर हैं। इसी बीच नाना पटोले ने नागपुर में महायुति सरकार बड़ा प्रहार किया है। उन्होंने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि महायुति सरकार ने महाराष्ट्र को गुजरात के पास गिरवी रखा दिया है।

राज्य के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण और उनके बाद के मुख्यमंत्रियों ने महाराष्ट्र को समृद्ध बनाया। लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने इस समृद्ध महाराष्ट्र को गुजरात के पास गिरवी रख दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस की भूमिका राज्य में किसानों, युवाओं, गरीबों और सभी जाति-धर्म के लोगों को न्याय दिलाना है। महाविकास अघाड़ी के रूप में हम विधानसभा चुनाव का सामना करेंगे। चुनाव के बाद हम सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री तय करेंगे। कांग्रेस की प्राथमिकता महाराष्ट्र का स्वाभिमान और महाराष्ट्र को बचाना है।

नागपुर में प्रेस वार्ता के दौरान पटोले ने कहा कि भ्रष्ट गठबंधन सरकार ने मुंबई के साथ-साथ महाराष्ट्र को भी बेच दिया है। केवल शनिवारवाड़ा और आगाखान पैलेस नहीं बल्कि पूरे राज्य को इस भ्रष्ट सरकार ने नीलाम कर दिया है, महाराष्ट्र को लूटा जा रहा है। पटोले ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार दुनिया में खोखली सरकार के नाम से मशहूर है। यह असंवैधानिक सरकार है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर मुहर लगा दी है। पटोले ने इस बात की भी कड़ी आलोचना की कि सरकार में शामिल विधायक गरीबों को घर देकर उन्हें लूट रहे हैं।

नागपुर में विकास पर आलोचना

नागपुर का विकास दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है लेकिन नागपुर वासियों के घरों में पानी घुस रहा है। पटोले ने कहा कि जनता जान गई है कि यह भ्रष्टाचार है। हिंडनबर्ग पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग घोटाले के खिलाफ 22 अगस्त को नागपुर में मोर्चा निकाला जाएगा। सेबी के जरिए इस घोटाले का खुलासा हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आम लोगों का पैसा बर्बाद किया जा रहा है।

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: रांची: पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा

भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार; अब सिर्फ 269 किमी ट्रैक बाकी, 2027 में पूरा होगा ब्रॉडगेज नेटवर्क

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस