नागपुर हिट एंड रन,(सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

नागपुर में बारलिंगे चौक हादसा, तेज रफ्तार कार ने ली 72 वर्षीय योग शिक्षिका की जान; चालक फरार

Nagpur Hit and Run Case: नागपुर के बारलिंगे चौक पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से 72 वर्षीय योग शिक्षिका की मौत। हिट एंड रन के बाद आरोपी चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

अंकिता पटेल

Nagpur Sitabuldi Road Accident: नागपुर शहर में सीतावडीं थाना क्षेत्र के चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के पास बारलिंगे चौक पर शनिवार की सुबह एक कार चालक ने कोहराम मचाया। तेज रफ्तार कार से एक वृद्ध महिला को टक्कर मारकर भाग निकला। इस हादसे में 72 वर्षीय योग शिक्षिका की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी।

मृतका हंसध्वनि अपार्टमेंट, खरे टाउन धरमपेठ निवासी मंगला रामदासर्पत केवटे बताई गई। मंगला योग शिक्षिका थीं और रोज की तरह शनिवार सुबह घर से पास के इलाके में योग सिखाने के लिए पैदल निकली थीं। इसी दौरान अजीत बेकरी की ओर से आ रही सीजी 07-डी.सी.8616 नंबर की कार के चालक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मंगला हवा में उड़कर नीचे गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीताबर्डी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल भेज दिया।

भागते समय और लोगों को मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि मंगला को टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक ने भागने के चक्कर में भीले पेट्रोल पंप के पास एक और दोपहिया वाहन को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार 2 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ लगी थी, इसी दौरान मृतक मंगला के बेटे लोचन केवटे वहां से गुजर रहे थे, भीड़ देखकर वह भी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां को खून से लथपथ सड़क पर पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बेटे लोचन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी