जलशुद्धिकरण केंद्र (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर में 36 घंटे का 'वॉटर शटडाउन', 7 और 8 अप्रैल को इन 9 ज़ोन में नहीं आएगा पानी, देखें पूरी लिस्ट

Nagpur Water Cut: नागपुर में 7-8 अप्रैल को 36 घंटे का जल संकट! पेंच के 4 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट रहेंगे बंद। जानें आपके इलाके में कब और क्यों बाधित रहेगी जलापूर्ति।

प्रिया जैस

Nagpur Water Supply News: नागपुर में गर्मी के दिनों में सिटी के सभी इलाकों में सुचारु एवं पर्याप्त जलापूर्ति के उद्देश्य से अलग-अलग स्थानों में जलवाहिनियों पर रखरखाव और सुधार कार्य किए जाने है। इसके लिए महानगर पालिका और ऑरेंज सिटी वाटर की ओर से 7 और 8 अप्रैल को पेंच I, II, III और IV वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) का 36 घंटे का शटडाउन किया जाएगा।

यह शटडाउन 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे शुरू होगा और 8 अप्रैल को रात 10 बजे तक जारी रहेगा। इस 36 घंटे के शटडाउन का मुख्य उद्देश्य आवश्यक रखरखाव कार्य को पूरा करना है। दरअसल, सदर फल बाजार के पास स्थित अमृत 900 मिमी व्यास की फीडर मेन लाइन पर वाल्व लगाने का काम किया जाना है, जिसके लिए यह शटडाउन अनिवार्य है।

इन 9 जोनों में बाधित रहेगी जल आपूर्ति

  • लक्ष्मी नगर जोन : लक्ष्मी नगर ओल्ड, गायत्री नगर, प्रताप नगर, खामला, टाकली सीम, जायताला, त्रिमूर्ति नगर और लक्ष्मी नगर न्यू।
  • धरमपेठ जोन : राम नगर ESR, राम नगर GSR, फुटाला लाइन, सिविल लाइंस DT, रायफल लाइन, सेमिनरी हिल्स GSR, सेमिनरी हिल्स ESR, दाभा, टेकडी वाडी, IBM DT, GH-बर्डी और धंतोली।
  • हनुमान नगर जोन : चिंचभवन, ओमकार नगर ओल्ड/विद्यमान, ओमकार नगर न्यू, हुड़केश्वर, श्रीनगर, नालंदा नगर, हुड़केश्वर और नरसाला टैपिंग और अमृत डबल डेकर ESR।
  • धंतोली जोन : वांजरी नगर ओल्ड, वांजरी नगर न्यू, रेशिमबाग और हनुमान नगर।
  • नेहरू नगर जोन : सक्करदरा 1 और 2, सक्करदरा 3, अमृत बिडीपेठ और अमृत बालाजी नगर।
  • गांधीबाग जोन : सीताबर्डी किला 1, सीताबर्डी किला 2, किला महल, गोदरेज आनंदम, और GH-मेडिकल फीडर।
  • सतरंजीपुरा जोन : बोरियापुरा ESR, बोरियापुरा फीडर, सेंट्रल रेलवे परिसर और वाहन ठिकाना DT।
  • आसीनगर जोन : नारा, नारी, अमृत नारी 1, अमृत नारी 2, जरीपटका और नारा NIT।
  • मंगलवारी जोन : गिट्टीखदान, गोरेवाडा GSR, अमृत गोरेवाडा ESR, GH-राजनगर और GH-सदर।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा