विधायक कृष्णा खोपड़े (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी नहीं, टाइपिंग मिस्टेक! कृष्णा खोपड़े ने लगाए आरोप, बोले- वार्ड 4 के मतदाता...

Voter List Irregularities: नागपुर की मतदाता सूची में गड़बड़ी उजागर। विधायक कृष्णा खोपड़े ने मनपा पर गलत प्रभाग आवंटन और टाइपिंग मिस्टेक का आरोप लगाया। सुधार की मांग तेज।

प्रिया जैस

Nagpur News: भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े ने अभी भी मतदाता सूची में गड़बड़ी होने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि मनपा चुनावों के संबंध में मतदाता सूचियों में अब भी गड़बड़ी है। कई आपत्तियां दर्ज की गईं लेकिन अभी भी अनेक प्रभागों की सूचियों में गड़बड़ी मौजूद है, इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

सफाई कर्मचारी और जमादारों को मतदाता सूची का काम दिया गया जो अत्यंत गलत है। पिछले चुनाव में जिन अधिकारियों-कर्मचारियों ने सूचियां तैयार की थीं उनमें से कई सेवानिवृत्त हो चुके हैं, इसलिए उन्हें विशेष रूप से पुनर्नियुक्त किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मेरा अपना नाम भी प्रभाग क्र. 5 में चला गया था और जब मैंने शिकायत की तो मनपा ने इसे टाइपिंग मिस्टेक बताया। ऐसी ही टाइपिंग मिस्टेक कई प्रभागों में और कई बूथों पर हुई हैं। इसमें सुधार नहीं किया गया तो चुनाव के दौरान मतदाता परेशान होंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता वोट के अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए।

प्रभाग क्र. 4 के मतदाता प्रभाग 24 में

उन्होंने बताया कि प्रभाग क्र. 4 के कई मतदाता प्रभाग क्र. 24 की मतदाता सूची में पाए जाने पर पूर्व नगरसेविका मनीषा अतकरे ने आपत्ति दर्ज की है। मनपा कर्मचारियों ने फील्ड में जाकर जांच भी की। मतदाताओं ने स्वयं अपनी पहचान बताई।

सब कुछ होने के बाद अब संबंधित मतदाताओं से कागजात मांगे जा रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। गड़बड़ी अधिकारियों ने की और परेशान मतदाताओं को किया जा रहा है। मतदाताओं का नाम दूसरे प्रभाग में कैसे गया इसकी पूरी जांच कर मतदाताओं को प्रभाग संरचना के अनुसार सही प्रभाग में शामिल करने की मांग उन्होंने की।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?