प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
नागपुर

विदर्भ में गर्मी से राहत! नागपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, जानें अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट

Nagpur Weather Update: नागपुर और विदर्भ में बेमौसम बारिश से गर्मी पर लगा ब्रेक! पारा 4 डिग्री लुढ़का। मौसम विभाग ने 3 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया।

प्रिया जैस

Unseasonal Rain Vidarbha: नागपुर में चढ़ते तापमान के बीच मौसम ने फिर एक बार करवट बदली। बदराये मौसम और बारिश ने भीषण गर्मी पर ब्रेक लगा दिया। सोमवार की रात को इक्का-दुक्का इलाकों में झमाझम बारिश और कई इलाकों में बौछारें और बूंदाबांदी हुई। मंगलवार की सुबह 8.30 बजे तक मौसम विभाग ने शहर में 1.0 मिमी बारिश दर्ज की।

बारिश होने से तापमान 4 डिग्री तक गिर गया। इससे गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार को सिटी का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 1.9 डिग्री कम रहा। सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 4.0 डिसे की गिरावट आई।

न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। यह औसत से 0.5 डिग्री कम दर्ज हुआ। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1.4 डिसे की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार नागपुर समेत विदर्भ के अधिकतर जिलों का तापमान आगामी 2-3 दिनों में 4 डिग्री तक गिर सकता है।

3 दिन बरस सकते हैं बादल

इस बीच मौसम विभाग ने नागपुर में 1 से 3 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के भी संकेत हुए हैं। नागपुर समेत विदर्भ के अधिकतर जिलों में 3 अप्रैल तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

ब्रम्हपुरी में 37.6 मिमी बरसे बादल

बता दें कि सोमवार की रात ब्रम्हपुरी में सर्वाधिक बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार की सुबह 8.30 बजे तक ब्रम्हपुरी में 37.6 मिमी बारिश दर्ज की। वहीं अकोला में 7.7 मिमी, अमरावती में 2.8, भंडारा में 5.0, बुलढाना में 2.0, चंद्रपुर में 25.0, गड़चिरोली में 17.2, गोंदिया में 0.8, वर्धा में 3.2, वाशिम में 6.5 और यवतमाल में 4.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल