एफ-2 बाघिन और उसके 4 शावक सोर्स- नवभारत
नागपुर

बाघिन और 4 शावकों को घेरना पड़ा भारी, नागपुर में 6 चालक-6 गाइड सस्पेंड, मार्च 2027 तक सफारी से रोक

Umred Karhandla Wildlife Sanctuary: उमरेड-पवनी-करहंडला अभयारण्य में बाघिन F-2 और उसके 4 शावकों का रास्ता रोकने पर वन विभाग ने 6 चालकों और 6 गाइडों को मार्च 2027 तक के लिए निलंबित कर दिया है।

प्रमोद यादव

Nagpur Forest Department Action: नागपुर जिले के उमरेड-पवनी-करहंडला वन्यजीव अभयारण्य के गोठनगांव गेट के पास एफ-2 बाघिन और उसके 4 शावकों को सफारी वाहनों से घेरने के मामले में वन विभाग ने 12 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

इनमें 6 सफारी चालक और 6 गाइड शामिल हैं। विभाग ने सभी को 6 महीनों के लिए निलंबित कर दिया है। बीते वर्ष भी एफ-2 बाधिन और उसके शावकों का रास्ता रोके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

उस दौरान 4 जिप्सी चालकों और 4 गाइडों को निलंबित किया गया था। विगत 27 सितंबर को सुबह करीब 7.45 बजे सफारी वाहनों ने एफ-2 बाधिन और उसके शावकों को घेर लिया था। इससे वन्यजीवों के मुक्त विचरण में बाधा पहुंची।

मार्च 2027 तक गतिविधियों पर लगाई रोक

नागपुर जिले के उमरेड-पवनी-करहंडला वन्यजीव अभयारण्य के मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने कार्रवाई के आदेश जारी किए। इसके तहत संबंधित चालक और गाइड पर 1 अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक सफारी संचालन से जुड़ी गतिविधियों में रोक लगाई गई है। हालांकि कार्रवाई की जद में आए गाइड और सफारी चालकों ने पहले वन विभाग के आरोपों को खारिज करते हुए

खुद को निर्दोष बताया। पैच के उपसंचालक अक्षय गजभिये के अनुसार बाधिन को देखने के दौरान कर्मचारियों द्वारा चूक होने की बात कबूल की गई। पश्चात संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार संबंधित गाइड और चालकों समेत 12 से 15 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभयारण्य में पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और स्वच्छंद विचरण में किसी भी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गश्त बढ़ाने और सफारी चालकों व गाइडों के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू करने की तैयारी की जा रही है।

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप

IT मंत्रालय के आदेश के बाद Apple का बड़ा एक्शन: भारत में ऐप स्टोर से हटाया गया Bitchat ऐप, जानें क्या है वजह