वंदे भारत (AI Generated Photo) 
नागपुर

12 घंटे में तय होगा नागपुर-पुणे का सफर, 10 अगस्त से शुरू होगी वंदे भारत, देखें टाइम टेबल

Nagpur-Pune Vande Bharat: नागपुर (अजनी) -पुणे का सफर अब सिर्फ 12 घंटों में पूरा हो जाएगा। 10 अगस्त को वंदे भारत का उद्घाटन होने जा रहा है। यहां देखें पूरा टाइम टेबल।

प्रिया जैस

Nagpur Railways Time Table: बहुप्रतीक्षित नागपुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन का बिगुल बज चुका है। रविवार, 10 अगस्त को सुबह 10 बजे स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। ट्रेन का उद्घाटन नागपुर स्टेशन से होगा जिसका टाइम टेबल भी रेलवे बोर्ड ने घोषित कर दिया।

दिन के सफर में केवल 12 घंटों में दोनों महानगरों के बीच दौड़ने वाली यह वंदे भारत ‘दिन-दिन चलेगी, दिल से लगेगी’ वाली कहावत चरितार्थ करेगी। उधर, पुणे के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की खबर फैलते ही यात्रियों में भी खुशी ली लहर दौड़ पड़ी है।

9.50 बजे अजनी --- 21.50 बजे पुणे

  • सप्ताह में 6 दिन चलने वाली ट्रेन 26102/01 अजनी-पुणे-अजनी वंदे भारत केवल 12 घंटों में 884 किमी की दूरी तय करेगी।
  • ट्रेन 26102 अजनी से 9.50 बजे रवाना होकर  21.50 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन सोमवार को परिचालित नहीं की जाएगी।
  • इसी प्रकार, ट्रेन 26101 पुणे से 6.25 बजे पहुंचकर शाम 18.25 बजे अजनी पहुंच जायेगी जो मंगलवार को परिचालित नहीं की जायेगी।
  • अजनी और पुणे के बीच ये वंदे भारत वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर और दौंड कार्डलाइन में स्टापेज लेगी।
  • इस वंदे भारत के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से 2 रैक उपलब्ध कराए गए हैं। दोनों ही रैक का मेंटेनेंस नागपुर में किया जाएगा।

आधिकारिक टाइम टेबल

ट्रेन 26102 स्टेशन ट्रेन 26102
9.50 अजनी (नागपुर) 18.25
10.40/10.42 वर्धा 17.25/17.27
12.03/12.05 बडनेरा 6.13/16.15
13.00/13.02 अकोला 15.03/15.05
14.55/15.00 भुसावल 13.05/13.10
15.26/15.28 जलगांव 12.35/12.37
17.25/17.30 मनमाड 10.30/10.35
18.20/18.22 कोपरगांव 09.53/09.55
19.35/19.37 अहमदनगर 08.33/08.35
20.43/20.45 दौंड कार्डलाइन 07.25/07.27
21.50 पुणे 06.25

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

शेगांव - अकोला स्टेशन से केवल 20 मिनट की दूरी पर। औरंगाबाद - मनमाड से 1.45 घंटे की दूरी पर। हुजूर साहेब नांदेड़ - मनमाड से 5.50 घंटे की दूरी पर। शिर्डी - कोपरगांव से 40 मिनट की दूरी पर।

PF 8 से चलेगी उद्घाटन स्पेशल

भले ही नियमित पुणे वंदे भारत का परिचालन अजनी स्टेशन से किया जाना है लेकिन रविवार को चलाई जाने वाली उद्घाटन स्पेशल सुबह 10 बजे प्लेटफॉर्म 8 से रवाना की जाएगी। मुंबई जोन कार्यालय और नागपुर मंडल के साथ पुणे मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारी तैयारियों में जुट गये हैं। मध्य रेल के महाप्रबंधक धर्मवीर मीणा शुक्रवार से ही नागपुर में डेरा जमा लेंगे। इस दौरान वे अजनी और गोधनी स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य का भी निरीक्षण करेंगे।

ट्रेनों की स्थिति पर नजर - कौनसी ट्रेन, नागपुर से कितना समय

ट्रेन कहां से कहां तक यात्रा समय (घंटे) दिन
11040 गोंदिया-पुणे महाराष्ट्र 17.20 सभी दिन
22846 हटिया-पुणे एक्स. 15.45 मंगल, शनि
22822 नागपुर-पुणे हमसफर 15.20 रवि
22142 नागपुर-पुणे हमसफर 15.10 शुक्र
12130 हावड़ा-पुणे आज़ाद हिंद 15.25 सभी दिन
12114 नागपुर-पुणे गरीबरथ 15.30 रवि, मंगल, शुक्र
12136 नागपुर-पुणे एक्स. 15.30 सोम, बुध, शनि
12849 बिलासपुर-पुणे एक्स. 15.30 गुरुवार
22124 अजनी-पुणे एसी एक्स. 15.45 मंगलवार
22140 अजनी-पुणे हमसफर 15.15 रवि
12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो 12.50 गुरु, शनि

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन