नागपुर पुलिस, ऑपरेशन ऑल आउट प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

गणेश विसर्जन से पहले नागपुर पुलिस का ऑपरेशन ऑल आउट, अपराधियों में हड़कंप, NDPS और जुए के कई केस दर्ज

Ganesh Visarjan Security: गणेश विसर्जन के मद्देनजर नागपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन ऑल आउट' चलाया। रातभर चली इस कार्रवाई में अपराधियों की धरपकड़, NDPS के मामले और 1200 से अधिक वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

प्रमोद यादव

Nagpur City Police Action: नागपुर जिले में गणेश विसर्जन के मद्देनजर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक 'ऑपरेशन ऑल आउट' चलाया।

पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल के आदेश और मार्गदर्शन में रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक शहर के सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाते हुए जेल से रिहा आरोपियों, तड़ीपार अपराधियों, विविध अपराधों में दर्ज आरोपियों, एमपीडीए, जेल तथा मोका से रिहा आरोपियों और अवैध हथियार रखने वालों की गतिविधियों की जांच को।

फरार व वांछित आरोपियों के साथ ही जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने वालों, आदतन अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

NDPS के 10 मामले दर्ज ऑपरेशन ऑल आउट के दौरान

नागपुर जिले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के कुल 10 मामले दर्ज किए, वहीं जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 27 मामले दर्ज कर 4,76,100 रुपये का माल जब्त किया गया। इसके अलावा पॉक्सो के तहत भी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने कुल 84 आरोपियों की सूची तैयार कर 39 आरोपियों की जांच की गई। इनमें से कुल 19 आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने 1,237 वाहनों की जांच

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 1,237 वाहनों की जांच की। इनमें 846 दोपहिया और 391 चौपहिया वाहन शामिल थे। जांच में पुलिस ने कुल 14 वाहन चालकों के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई की। वहीं मोटर वाहन अधिनियम के तहत 106 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

नागपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे विसर्जन पर्व के दौरान शांति व सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शहर में शांति भंग करने या कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर आगे भी इसी तरह सख्त व त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान