(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
नागपुर

नागपुर पुलिस ने दो चोरी के मामलों में की कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

Nagpur Crime News: नागपुर के गिट्टीखदान और कपिलनगर पुलिस ने चोरी के दो मामलों में 5 चोरों को पकड़ा। 5.10 लाख रुपए का माल और मंदिर से चुराई गई 15,000 की रकम बरामद की गई।

आकाश मसने

Nagpur Police Action News: नागपुर के गिट्टीखदान और कपिलनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 5 चोरों को गिरफ्तार किया है। गिट्टीखदान पुलिस द्वारा अरेस्ट आरोपी गोलीबार चौक, तहसील निवासी यश मनोज निमले (22) बताया गया। उसके पास से चोरी में इस्तेमाल दोपहिया वाहन, सोने-चांदी के गहनों समेत 5.10 लाख का माल जब्त किया गया। उधर, कपिलनगर पुलिस ने मंदिर से 15,000 रुपये की गाय चोरी के मामले में कपिलनगर निवासी प्रिंस उर्फ पिंटू हीरालाल उपाध्याय (26), बंदेनवाज नगर निवासी अब्दुल इरफान अब्दुल इब्राहिम (24), गरीब नवाज नगर निवासी शेख इब्राहिम उर्फ सरकार शेख हारून (25) और आजरी माजरी निवासी सलीम खान तजमुल खान (32) को गिरफ्तार किया।

पहला मामला गिट्टीखदान थाना क्षेत्र का है। यहां आकार नगर निवासी माहेश्वरी मारोती येवले (21) इलाज के लिए आई मैक्स हॉस्पिटल गई हुई थीं। डाॅक्टरों ने उन्हें एक रात के लिए एडमिट कर दिया। इस बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेन डोर का ताला तोड़कर भीतर से 110 ग्राम सोने और 50 ग्राम चांदी के गहने चोरी कर लिये। इनकी कुल कीमत 5,52,500 रुपये बताई गई।

5.10 लाख का सामान जब्त

नागपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो यश के बारे में सूचना मिली। तकनीकी जांच के बाद पुष्टि होने पर उसे हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में यश ने इस चोरी के अलावा अन्य चोरी की भी कबूली दी। उसके पास से चोरी में इस्तेमाल किया गया दोपहिया वाहन, नकदी, सोने के गहनों समेत 5.10 लाख का माल जब्त किया।

कपिलनगर में गाय और मंदिर से रकम चोरी

दूसरा मामला कपिलनगर थाना क्षेत्र का है। यहां टेका नाका स्थित विजय हनुमान मंदिर से देर रात अज्ञात चोरों ने एक गाय चोरी कर ली। इसकी कीमत 15,000 रुपये बताई गई। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच में प्रिंस, सलीम, अब्दुल और इब्राहिम की संलिप्तता सामने आई। हिरासत में लेने पर उन्होंने गाय चोरी की कबूली दी। उनके पास से वारदात में उपयोग की गई कार और दोपहिया वाहन समेत 3 लाख का माल जब्त किया गया।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन