नागपुर में भरे गए नामांकन (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर मनपा चुनाव: 1457 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल, जानें शहर के 10 जोनों का पूरा चुनावी गणित

Nagpur Municipal Election 2026: नागपुर मनपा चुनाव के लिए 1457 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा। आसीनगर जोन में सबसे ज्यादा, लक्ष्मीनगर में सबसे कम नामांकन। कांग्रेस-राकांपा गठबंधन टूटा।

प्रिया जैस

NMC Nomination Count: नागपुर मनपा के आम चुनाव लगभग 8 वर्षों के इंतजार के बाद होने के कारण इच्छुकों में उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2017 के चुनाव की तुलना में इस वर्ष के आम चुनाव में लगभग 1457 से अधिक नामांकन दाखिल हुए हैं।

हालांकि चुनावी अखाड़े में इनमें से कितने प्रत्याशी बचे रहेंगे इसका निर्णायक आंकड़ा 3 जनवरी के बाद ही उजागर होगा किंतु प्राथमिक स्तर पर 1457 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिसमें सबसे कम नामांकन लक्ष्मीनगर जोन में कुल 77 नामांकन दाखिल किए गए, जबकि सर्वाधिक इच्छुकों की बाढ़ आसीनगर जोन में देखी जा रही है।

जहां कुल 190 इच्छुकों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में हुए मनपा के आम चुनावों में 151 सीटों के लिए कुल 1,135 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी थी, जबकि 8 वर्षों के इंतजार के बाद होने जा रहे अब के चुनाव में कुल 1457 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

सभी दलों का एकला चलो रे

उल्लेखनीय है कि भाजपा और कांग्रेस जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से अलग-अलग महानगर पालिकाओं में अलग-अलग गठबंधन करने के संकेत दिए गए थे किंतु नागपुर महानगरपालिका में दोनों दलों ने युति और आघाड़ी के रूप में लड़ने की काफी पहले घोषणा की थी जिसके लिए नामांकन के अंतिम दिन तक सीटों के बंटवारे को लेकर नेताओं की बैठक तो हुई किंतु इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। यही कारण रहा कि अब सभी राजनीतिक दलों ने एकला चलो रे का नारा दिया है। यहां तक कि सभी दलों ने प्रत्याशियों की सूची भी घोषित कर दी जिससे अब नागपुर महानगरपालिका के चुनाव में कई प्रभागों में त्रिकोणी मुकाबला भी देखने को मिल सकता है।

राकां-बसपा का थाम रहे हाथ

जानकारी के अनुसार भाजपा और कांग्रेस की ओर से कई दावेदारों की टिकट काटी गई है। यहां तक कि कुछ पूर्व पार्षदों की टिकट भी काटी गई जिससे अब कुछ पूर्व पार्षद राष्ट्रवादी कांग्रेस के अलग-अलग गुटों का दामन थाम रहे है वहीं कुछ इच्छुक बसपा से जोर आजमाइश करने के लिए तैयार हो रहे हैं।

यहां तक कि भाजपा से टिकट नहीं मिलने की सूरत में कुछ इच्छुक राज्य की सत्ता भागीदारी वाली शिवसेना (शिंदे गुट) से टिकट लेकर भाजपा के करीबी बन रहने की कोशिश कर रहे हैं। इसी तरह से कुछ इच्छुक शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) से टिकट लेकर चुनाव मैदान में डट गए हैं।

जोन नामांकन
1 77
2 137
3 134
4 128
5 170
6 148
7 137
8 151
9 190
10 185

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ