नागपुर मनपा, नाला सफाई,(सोर्स: नवभारत फोटो) 
नागपुर

नागपुर में जलभराव रोकने की तैयारी, मानसून से पहले नाला सफाई तेज, 15 जून तक डेडलाइन

Nagpur NMC Cleaning Drive: नागपुर में मानसून से पहले नदियों-नालों की सफाई तेज, आगामी 15 जून तक सुव्यवस्थित ढंग से काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए, जलभराव रोकने पर विशेष जोर।

अंकिता पटेल

Nagpur Monsoon Preparedness: नागपुर महानगर पालिका द्वारा मानसून से पहले नदियों और नालों की सफाई के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। विधायक प्रवीण दटके और मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने बुधवार को सफाई अभियान की समीक्षा की और इसे आगामी 15 जून तक सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए, विधायक दटके को अध्यक्षता और आयुक्त डॉ. इटनकर की प्रमुख उपस्थिति में हुई इस विशेष बैठक में मध्य नागपुर के नदी-नालों की सफाई पर विशेष जोर दिया गया।

मानसून आने में करीब डेढ़ महीने का समय शेष है। इसे देखते हुए नाग नदी और उससे सटे नालों की सफाई जल्द से जल्द पूरी करने को कहा गया है ताकि बारिश में जलभराव न हो और नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े, दटके ने बैद्यनाथ चौक से जगनाडे चौक और बजेरिया से हत्तीनाला के बीच चल रहे सफाई कार्य का विस्तार से जायजा लिया।

इस अभियान में एक अभिनव कदम उठाते हुए आयुक्त डॉ. इटनकर ने निर्देश दिए कि नदी-नालों की सफाई से निकलने वाली उपजाऊ मिट्टी का उपयोग सड़कों के डिवाइडर में पौधे लगाने (पौधारोपण) के लिए किया जाए।

इस बैठक में मुख्य अभियंता मनोज तालेवार, उपायुक्त राजेश भगत, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले और 10 जोन के जोनल अधिकारी मौजूद थे।

जरूरत पड़ने पर अधिक जेसीबी लगाएं

उन्होंने अधिकारियों की निर्देश दिए कि सकाई के दौरान निकलने वाली मिट्टी और गाद को रखने के लिए पहले से जगह तथ की जाए और जरूरत पड़ने पर तत्काल अधिक जेसीबी, पोकलेन और अन्य मशीनों का उपयोग किया जाए, नागपुर मनपा आयुक्त डॉ. इटनकर ने बैठक में आश्वासन दिया कि यदि आवश्यकता पड़ी ती सीएसआर फंड के माध्यम से मागीने उपलब्ध कराई जारंगी, बैठक के पश्चात शाम को आयुक्त ने धंतोली, गांधीबाग और लकडगंज जोन के अंतर्गत आने वाले बैद्यनाथ चौक, तुलसीबाग चौक, रेशमबाग चौक, पुराना बगहगंज और कुंभारटोली परिसरों का प्रत्यवा ऑन-साइट) निरीक्षण किया और राफाई की जमीनी हकीकत जानी।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते