नागपुर ई-बस लॉन्च (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर को मिली 50 ई-बसों की सौगात: PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, प्रदूषण मुक्त सफर की हुई नई शुरुआत

PM e-Bus Sewa Nagpur: प्रधानमंत्री ई-बस सेवा (PM e-Bus Sewa) योजना के तहत नागपुर को मिली 50 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों का शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से वर्चुअल लोकार्पण किया।

प्रिया जैस

Nagpur Electric Bus Launch: केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत नागपुर महानगर पालिका को प्राप्त 50 पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बसों का लोकार्पण शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी (असम) से वर्चुअल माध्यम से किया। योजना के अंतर्गत नागपुर को कुल 150 बसें मिलनी हैं, जिनमें से पहले चरण में 50 बसें मनपा को प्राप्त हुई हैं। लोकार्पण के तुरंत बाद सभी बसें शहरवासियों की सेवा में शामिल कर दी गईं।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए देश के चार शहरों में पीएम ई-बस सेवा का शुभारंभ किया। गुवाहाटी में 100 बसें, नागपुर और भावनगर में 50-50 बसें तथा चंडीगढ़ में 25 बसों को हरी झंडी दिखाई गई।

नीता ठाकरे ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन पर्यावरण अनुकूल बसों से शहर के नागरिकों को आरामदायक और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा। संचालन मनीष सोनी ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. मेघना वासनकर ने किया।

बस सवारी का लिया आनंद

कार्यक्रम के पश्चात पालक मंत्री बावनकुले, महापौर ठाकरे, उपमहापौर हाथीबेड, विधायक जोशी, विधायक खोपड़े और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नई पीएम ई-बस में यात्रा कर बस सेवा का अनुभव लिया। इन इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से नागपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलने के साथ ही शहर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कोराडी डिपो में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के राजस्व मंत्री एवं नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, महापौर नीता ठाकरे, विधायक संदीप जोशी, कृष्णा खोपडे, उपमहापौर लीला हाथीबेड, सत्ता पक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, विजय (पिंटू) झलके, रामभाऊ आंबुलकर, वसुमना पंत, दयाशंकर तिवारी, डॉ. मेघना वासनकर, निर्भय जैन, मिलिंद मेश्राम, मंगेश खवले, हेमलता सावजी, अमर हांडा, सुषमा चौधरी, प्रमिला मथरानी, गजेंद्र महल्ले, पीयूष आंबुलकर, राम पौनिकर, पुनीत शर्मा, सौरभ पांडे, राजेश रंगारी, नरेंद्र धनोले मौजूद थे।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब