नागपुर नागरिक सहकारी बैंक, मेहकर शाखा, (प्रतिकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

नागपुर नागरिक सहकारी बैंक का विस्तार, मेहकर शाखा शुरू; विलय के बाद बैंकिंग सेवाओं को नई मजबूती

Nagpur Nagrik Cooperative Bank: नागपुर नागरिक सहकारी बैंक ने मेहकर में नई शुरुआत की। RBI मंजूरी के बाद विलय प्रक्रिया पूरी, 24 अप्रैल से शाखा ग्राहकों के लिए सक्रिय हो गई।

अंकिता पटेल

Nagpur Mehkar Branch Launch: नागपुर शहर के सहकारी बैंकिग क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नागपुर नागरिक सहकारी बैंक ने बुलढाना जिले के मेहकर में अपनी सेवाओं का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 16 अप्रैल को दी गई मंजूरी के बाद मेहकर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का नागपुर नागरिक सहकारी बैंक में आधिकारिक रूम से विलय हो गया है। 24 अप्रैल 2026 से बैंक की मेहकर शाखा ग्राहकों के लिए पूरी तरह से सक्रिय हो गई है।

अध्याय: इस विलय के साथ ही मेहकर आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का नया और आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों को अब अत्याधुनिक और सुरक्षित बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

डिजिटल बैंकिंग : कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (सीसीएस), आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग, सुगम और त्वरित नकद निकासी के लिए सुरक्षित एटीएम सेवा, सावधि जमा पर प्रतिस्पर्धा ब्याज दरें। व्यक्तिगत, व्यावसायिक और गृह ऋण की आसान उपलब्धता।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक का शानदार प्रदर्शन

नागपुर नागरिक सहकारी बैंक ने पिछले वित्तीय वर्ष में अपनी विश्वसनीयता को साबित करते हुए उल्लेखनीय विकास दर हासिल की है।

  • शुद्ध लाभ में 82% की भारी वृद्धि।
  • कुल जना में 22% की बढ़ोतरी।
  • ऋण वितरण में 18% की वृद्धि।

कुल व्यवसाय: बैंक ने वित्तीय वर्ष के अंत तक कुल 4155 करोड़ का मिश्रित व्यवसाय दर्ज किया है। (संजय घेते. अध्यक्ष), अशोक गोयल (उपाध्यक्ष) ने कहा कि ग्राहकों के बढ़ते भरोसे को देखते हुए बैंक अपनी सेवाओं का दायरा और बढ़ा रहा है। जल्द ही 7 नई शाखाएं खोली जाएगी जिनमें नागपुर जिले के वानाडोंगरी, बेलतरोडी, खरबी, हजारी-पहाड़, जयतात्य और मंडल के साथ-साथ यवतमाल जिले का आर्णी शामिल है। हम आधुनिक सुविधाओं और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से उत्कृष्ट बैंकिग सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?