महायुति में फूट, राकां-रिपाई-पीरिपा एक साथ आए 
नागपुर

Nagpur News: महायुति में फूट, राकांपा-रिपाई-पीरिपा आए एक साथ

Mahayuti Split: नागपुर मनपा चुनाव से पहले महायुति में फूट पड़ गई है, जहां भाजपा-शिंदे सेना से उपेक्षा के बाद राकांपा ने रिपाई और पीरिपा के साथ नया गठबंधन बना लिया है।

आंचल लोखंडे

Nagpur Municipal Election: नागपुर मनपा चुनाव को लेकर महायुति में स्पष्ट फूट सामने आ गई है। भारतीय जनता पार्टी ने नागपुर में केवल शिंदे गुट की शिवसेना के साथ चर्चा कर कुछ सीटों पर सहमति बनाई, जबकि राकांपा (अजीत पवार गुट) से बातचीत तक नहीं की। इसके चलते नागपुर में महायुति का समीकरण टूट गया है। बीजेपी-शिंदे सेना के अलग गठबंधन के बाद राकांपा ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) और पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी (पीरिपा) को साथ ले लिया है।

साथ ही वंचित बहुजन आघाड़ी को भी साथ जोड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं, ताकि बीजेपी-शिंदे सेना को कड़ी चुनौती दी जा सके। शनिवार को राकांपा के गणेशपेठ स्थित कार्यालय में इन दलों की बैठक हुई, जिसमें गठबंधन का निर्णय लिया गया। सीटों के बंटवारे पर 28 दिसंबर को अंतिम चर्चा होगी।

आठवले तैयार, वंचित असमंजस में

भाजपा द्वारा रिपाई (आठवले गुट) को एक भी सीट न देने के निर्णय के बाद पार्टी के शहर अध्यक्ष विनोद थुल ने राकांपा से संपर्क किया। बातचीत के बाद रिपाई 10 से 12 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार हो गई है। हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह महायुति से बाहर किसी अन्य दल से गठबंधन नहीं करेगी, लेकिन भाजपा-शिंदे सेना द्वारा अनदेखी के चलते राकांपा से नजदीकी बढ़ाई गई है।

बीजेपी-शिंदे सेना से उपेक्षा के बाद लिया बड़ा फैसला

वहीं वंचित बहुजन आघाड़ी अभी दुविधा में नजर आ रही है। पार्टी के चुनाव प्रभारी अनिकेत मून ने राकांपा से चर्चा जरूर की है, लेकिन स्पष्ट सहमति नहीं दी। चुनाव निरीक्षक कुशल मेश्राम ने भी कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी प्रमुख बालासाहब आंबेडकर ही लेंगे।

पीरिपा दोनों ओर आज़मा रही किस्मत

पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख जोगेंद्र कवाडे ने दावा किया कि उनकी पार्टी शिंदे सेना के साथ है और उसने 11 सीटों की मांग की है। वहीं दूसरी ओर, पीरिपा के चुनाव प्रभारी गोस्वामी ने बताया कि राकांपा (अजीत पवार गुट) के साथ 27 सीटों पर बातचीत हुई है, जो बढ़कर 42 तक जा सकती है। इससे साफ है कि पीरिपा दोनों पक्षों में अपनी संभावनाएं तलाश रही है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा