नागपुर मनपा, लिफ्ट हादसा, (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

बिजली गुल, जनरेटर भी फेल, नागपुर मनपा में बड़ा हादसा टला; लिफ्ट में 30 मिनट फंसे 10 लोग

Nagpur Municipal Corporation: नागपुर मनपा मुख्यालय में बिजली गुल होने से लिफ्ट बंद हुई, 10 लोग 30 मिनट फंसे रहे, दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाला।

अंकिता पटेल

Nagpur Lift Stuck Incident: नागपुर महानगरपालिका के मुख्य प्रशासनिक भवन में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्यालय में बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट अचानक दूसरी मंजिल के पास बंद हो गई, जिसके कारण लगभग 10 लोग करीब 30 मिनट तक लिफ्ट के अंदर ही फंसे रहे। दोपहर लगभग 3:30 बजे जब यह घटना हुई, उसी समय अचानक बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई।

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब बैकअप पावर जनरेटर ने भी काम करना बंद कर दिया। भीषण गर्मी और उमस के कारण लिफ्ट में फंसे कर्मचारी और नागरिक पसीने से तर-बतर हो गए और उनमें भारी घबराहट फैल गई।

घटना के समय नगरसेवक अभिजीत झा किसी आधिकारिक काम से वहीं मौजूद थे। उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सुरक्षा-व्यवस्था की खुल गई पोल

इस घटना ने मनपा मुख्यालय जैसी महत्वपूर्ण प्रशासनिक इमारत की सुरक्षा-व्यवस्था, उपकरणों के रखरखाव और आपातकालीन तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। एक ही समय पर लिफ्ट का खराब होना और जनरेटर का काम न करना बेहद चिंताजनक विषय बना हुआ है।

झा ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि केवल अस्थायी मरम्मत पर्याप्त नहीं है। उन्होंने तुरंत सभी लिफ्टों का सुरक्षा ऑडिट तकनीकी जांच और दोषी प्रणालियों की मरम्मत करने की मांग की है।

साथ ही भविष्य में ऐसे खतरों से बचने के लिए पुरानी लिफ्टों की जगह नई अपग्रेडेड हाईटेक लिफ्ट' लगाने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने अपेक्षा जताई है कि इन नई लिपटी में ऑटो-रेस्क्यू मौड, पावर फेलियर बैंकअप, सैसर आधारित सुरक्षा प्रणाली, आपातकालीन अलार्म, कंट्रोल मॉनिटरिंग और अत्याधुनिक डिजिटल सुरक्षा यंत्रणा होनी चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने इस लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच कर जवाबदेही तय करने, संबंधित रखरखाव एजेंसी और बैकअप पावर प्रबंधन की समीक्षा करके एक व्यापक सुधार योजना की घोषणा करने की भी मांग की है।

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम