भारी बारिश का अलर्ट (सौजन्य-IANS) 
नागपुर

Nagpur Monsoon: नागपुर में 2 दिन झमाझम बरसेंगे बादल, भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Heavy Rainfall Alert: भारतीय मौसम केंद्र के अनुसार नागपुर जिले में अगले दो दिन झमाझम बादल बरसने वाले है। नागपुर में अगले दो दिन आईएमडी ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रिया जैस

Nagpur Monsoon Alert: नागपुर में सोमवार को देर शाम से शुरू हुई बारिश रातभर कभी हल्की तो कभी मध्यम होती रही। उसके बाद मंगलवार को दोपहर कई इलाकों में बौछारें पड़ीं फिर बादलों ने आराम फरमाया। वहीं मौसम विभाग ने 2 दिन यानी 3 व 4 सितंबर को जिले के कुछ भागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर नदी-नालों व संवेदनशील इलाकों में रहने वाले नागरिकों से सतर्कता की अपील भी की है।

इधर सिटी में सोमवार की सुबह 8.30 से मंगलवार की सुबह 8.30 बजे तक विभाग ने 30.9 मिमी बारिश दर्ज की। रातभर बारिश के चलते मौसम में भी काफी ठंडकता आ गई। मंगलवार की शाम 5.30 बजे तक सिटी में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं सिटी का अधिकतम तापमान 30.6 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 0.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.5 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 0.2 डिग्री कम रहा।

8 तक ऐसा ही मौसम

मौसम विभाग ने सिटी का मौसम 8 सितंबर तक कुछ इसी तरह का बना रहने के संकेत दिए हैं। 3 से 5 सितंबर तक अमूमन बदली वाला मौसम रहेगा। हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं 6 से 8 सितंबर तक रोज ही 1-2 स्पैल की हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 30-31 डिसे और न्यूनतम तापमान के 23-24 डिसे तक बने रहने की संभावना विभाग ने जताई है।

हंसापुरी में पुराना भंडारा रोड पर मौत का गड्ढा

नागपुर में नया मार्ग बन नहीं रहा है और पुराना मार्ग खस्ता हाल है। पुराना भंडारा रोड, हंसापुरी के बारे में कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। पुराना भंडारा रोड पर दारूभट्टी के सामने रोड के बीच में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिनमें दिनभर वाहन चालक गिर रहे हैं और घायल हो रहे हैं। इसकी जानकारी मनपा अधिकारियों को दी गई और सुधार की मांग की गई लेकिन इसके लिए कोई कदम नहीं उठाए गए।

गड्ढे में बारिश का पानी जमा हो जाने से खतरा और बढ़ गया है। वाहन चालक को गड्ढे की गहराई का पता ही नहीं चलता और वे गिर पड़ते हैं। डामरीकारण किया गया था लेकिन बारिश के पानी से फिर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। व्यस्तम मार्ग होने के बाद भी प्रशासन की चुप्पी लोगों को हजम नहीं हो रही है। पुराना भंडारा रोड पर स्थित दुकानदारों का कहना है कि बार-बार प्रशासन को बोलने के बाद भी प्रशासन कुंभकर्णी नींद में है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन