प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI) 
नागपुर

नागपुर में चलेगी देश की पहली सर्कल मेट्रो, फेज-3 को हरी झंडी, 54.5 किमी का नया नेटवर्क बदलेगा शहर की सूरत

Nagpur Metro Expansion News: नागपुर मेट्रो फेज-3 की रूपरेखा तैयार हो गई है। 54.5 किमी के नए विस्तार में देश की पहली सर्कल मेट्रो, इनर रिंग रोड कनेक्टिविटी और न्यू नागपुर को जोड़ने की योजना शामिल है।

आकाश मसने

Nagpur Metro Phase 3: विदर्भ के मुख्य विकास इंजन के रूप में उभर रहे नागपुर शहर के लिए सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मेट्रो फेज-1 की सफलता और फेज-2 के जारी काम के बीच अब नागपुर मेट्रो फेज-3 की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 54।5 किलोमीटर लंबे इस नये चरण के साथ नागपुर मेट्रो का कुल नेटवर्क लगभग 129 किलोमीटर तक फैल जाएगा।

शहर का बड़ा हिस्सा जुड़ेगा

सीएमपी में जो प्रस्ताव किया गया है उसके अनुसार पहली बार किसी शहर में ‘सर्कल मेट्रो’ चलाने का प्रस्ताव है। ईनर रिंग रोड को 3 तरफ से मेट्रो पहले जोड़ रही है। सर्कल मेट्रो चालू होने से पूरे शहर को जोड़ने में काफी आसानी होगी और इसका लाभ निश्चित रूप से मेट्रो को काफी बड़े पैमाने पर होगा।

सीएमपी 2025 पर आधारित

नागपुर मेट्रो का यह नया फेज ‘कॉम्प्रेहेंसिव मोबिलिटी प्लान-2025’ के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें स्थानीय निकायों, तकनीकी विशेषज्ञों और जनता के सुझावों को शामिल किया गया है, ताकि यह भविष्य की जरूरतों और जमीनी हकीकत के अनुरूप हो।

फेज-3 के प्रस्तावित कॉरिडोर

नये चरण के तहत शहर के औद्योगिक, आवासीय और बाहरी इलाकों को जोड़ने के लिए चार प्रमुख रूट तैयार किए गए हैं।

  • मानकापुर चौक से रचना जंक्शन (इनर रिंग रोड) : इसकी लंबाई लगभग 25.0 किमी होगी जो शहर को एक ‘ऑर्बिटल कनेक्टिविटी’ (गोलाकार जुड़ाव) प्रदान करेगा।
  • सीताबर्डी से कोराडी : उत्तर-दक्षिण पहुंच को मजबूत करने के लिए 11.5 किमी लंबा यह रूट बेहद अहम होगा।
  • एमआईडीसी ईएसआर से सिएट लिमिटेड : औद्योगिक क्षेत्र के लिए 3.0 किमी का विस्तार।
  • न्यू नागपुर कनेक्टिविटी (खापरी से न्यू नागपुर) : नये विकसित हो रहे क्षेत्रों को शहर से जोड़ने के लिए 15.0 किमी का कॉरिडोर शामिल है।

फेज-3 के प्रमुख लाभ

  • औद्योगिक विकास : बूटीबोरी-एमआईडीसी औद्योगिक बेल्ट तक श्रमिकों की पहुंच आसान होगी।
  • ट्रैफिक से राहत : इनर रिंग रोड के साथ कनेक्टिविटी मिलने से शहर के मुख्य हिस्सों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
  • न्यू नागपुर का एकीकरण : नए नियोजित क्षेत्रों को सीधे मुख्य मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा।
  • पर्यावरण अनुकूल : यह परियोजना ‘ग्रीन मोबिलिटी’ को बढ़ावा देगी और प्रदूषण कम करने में सहायक होगी।

अगला कदम : DPR की तैयारी

मेट्रो के इन रूटों का अंतिम संरेखण (अलाइनमेंट) और स्टेशनों का निर्धारण अगले 9 महीनों में तैयार होने वाली विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के माध्यम से किया जाएगा। फेज-2 का काम पूरा होते ही फेज-3 का निर्माण चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा। फेज-1 और फेज-2 को मिलाकर नागपुर मेट्रो का नेटवर्क 84 किमी का है। फेज-3 (55 किमी) के जुड़ते ही नागपुर भारत के उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगा जिनके पास 100 किमी से अधिक लंबा व्यापक मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) है।

ईनर रिंग रोड में दौड़ेगी मेट्रो : गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मेट्रो फेज-2 का काम काफी अच्छा चल रहा है और फेज-3 के डीपीआर बनाने को भी मंजूरी मिल गई है। फेज-3 में कोराडी रोड नागपुर के इनर रिंग रोड और बुटीबोरी में सीएट तक विस्तार की योजना है। इस दिशा में भी काम तेजी से चल रहा है। मेट्रो के विस्तार से सिटी को और बल मिलेगा। मेट्रो से सिटी के लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसका विस्तार इसी का सूचक भी है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल