एयर इंडिया (सौजन्य-IANS)  
नागपुर

दिसंबर में नागपुर को मिल सकती हैं 3 और फ्लाइट, इन रुटों को मिलेगी सबसे ज्यादा फ्लाइट्स

Air India: एयर इंडिया एक्सप्रेस जल्द ही अपनी सेवाएं नागपुर से देने की शुरुआत कर सकती है। एयर इंडिया ने संवाद के दौरान संकेत दिए कि दिसंबर में नागपुर को तीन फ्लाइट्स दी जा सकती है।

प्रिया जैस

Nagpur News: एयर इंडिया एक्सप्रेस नागपुर से अपनी सेवा को विस्तार देने के लिए गंभीर है। कंपनी यहां से दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए गंभीर है। कंपनी ने पिछले दिनों नागपुर के ट्रैवल एजेंटों के साथ संवाद किया था जिसमें उन्हें इन स्थानों के साथ-साथ कोच्चि, अहमदाबाद भी विमान सेवा शुरू करने का सुझाव दिया गया था लेकिन कंपनी पहले चरण में 3 सेक्टर को प्राथमिकता देगी और अपनी सेवा शुरू करेगी।

अगले माह विंटर शेड्यूल जारी किया जाना है। उसी के पूर्व कंपनियां लोकेशन का चयन करने बैठकें कर रही हैं। इसके लिए स्थानीय ट्रैवल एजेंट और एजेंट संगठनों के साथ बैठक कर रही हैं। एयरलाइंस के अधिकारी पुणे, बेंगलुरु और दिल्ली के लिए हामी भी भर चुके हैं। उनका कहना था कि अगर इन 3 सेक्टरों में अच्छा रिस्पांस मिलता है तो नागपुर से और भी अधिक विमान सेवा शुरू की जा सकती हैं।

कंपनी ने अपने स्तर पर अध्ययन भी कराया है। अहमदाबाद और कोच्चि के लिए सकारात्मक संकेत भी लोगों ने दिए हैं, इसलिए संगठन के प्रतिनिधियों को उम्मीद है कि भविष्य में इन 2 सेक्टरों को भी एयर इंडिया एक्सप्रेस जोड़ सकती है।

सबसे अधिक फ्लाइट इन्हीं रूटों पर

वर्तमान में देखा जाए तो नागपुर से मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु के लिए ही सबसे अधिक विमान सेवाएं हैं। तीनों रूटों पर सुबह-शाम सेवा होने के बाद भी सीटों की डिमांड काफी है। खासकर मुंबई और बेंगलुरु के लिए और अधिक सेवा की डिमांड की जा रही है। उपयुक्त समय के अनुसार विमान सेवा उपलब्ध कराई जाती है तो पैसेंजर की कमी नहीं है, इसलिए अधिकांश एयरलाइंस कंपनियां इन्हें प्राथमिकता के साथ जोड़ना भी चाहती हैं।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट