नवभारत कार्यालय में नीता ठाकरे (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

'नवभारत' में महापौर का संकल्प: 15 दिनों में लॉन्च होगा 'मेयर एप'; मोबाइल से हल होंगी नागपुरवासियों की समस्याएं

Nagpur Mayor Neeta Thakre: नागपुर महापौर नीता ठाकरे का बड़ा एक्शन प्लान। 15 दिनों में "मेयर ऐप" लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने नवभारत ऑफिस में नाग नदी और सफाई पर फोकस करने का ऐलान किया।

प्रिया जैस

Neeta Thakre in Navbharat Office: नागपुर की नवनियुक्त महापौर नीता ठाकरे और भाजपा सत्तापक्ष नेता नरेंद्र उर्फ बाल्या बोरकर ने बुधवार को ‘नवभारत’ कार्यालय को सदिच्छा भेंट दी। इस दौरान संपादकीय टीम के साथ चर्चा करते हुए महापौर ने शहर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य विकास कार्यों में तेजी लाना है।

उन्होंने कहा कि अब मजबूती से काम करना है। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए महापौर ने ‘मेयर एप’ शुरू करने की घोषणा की। यह एप अगले 15 दिनों में कार्यान्वित हो जाएगा जिससे स्थानीय समस्याओं का निवारण कुछ ही दिनों में संभव हो सकेगा।

कचरे से सीएनजी और नाग नदी की स्वच्छता पर जोर

महापौर ने बताया कि शहर में स्वच्छता और घनकचरा प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाएगी। नाग नदी और अंबाझरी तालाब की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नागपुर में कचरे से सीएनजी निर्माण का प्लांट अगले 2 महीनों में शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही नदी में बिना ट्रीटमेंट के गंदा पानी न जाए, इसके लिए ट्रीटमेंट प्लांट्स की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मनपा में केवल 40 प्रतिशत ही अधिकारियों और कर्मचारियों के भरोसे काम चल रहा है। इनके रिक्त पदों को भरने के लिए प्रयास करने की जानकारी भी उन्होंने दी।

विकास के लिए धन और नई योजनाएं

शहर के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार से अधिकतम निधि प्राप्त करने हेतु मनपा और शासन के बीच एक समन्वय अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। लंदन स्ट्रीट जैसी योजना पर अमल करने का प्रयास है। मनपा की जमीन का विकास के लिए उपयोग करने के साथ ही मनपा की आय बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा। महापौर ने कॉटन मार्केट के 1,700 करोड़ रुपये के पुनर्विकास प्रोजेक्ट को एमएसआरडीसी के माध्यम से पूरा करने और हर प्रभाग में अंग्रेजी माध्यम का स्कूल शुरू करने का अपना संकल्प भी साझा किया।

सोमवार से शुरू होगा विशेष स्वच्छता अभियान

सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर ने बताया कि सोमवार से इतवारी, मस्कासाथ, नंगा पुतला और किराना ओली जैसे क्षेत्रों से सघन स्वच्छता अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने पिछले 4 वर्षों से लंबित ‘15वें फाइनेंस’ की निधि वसूल कर उसे पर्यावरण संबंधी कार्यों में लगाने की जानकारी भी दी।

‘नवभारत-नवराष्ट्र’ मीडिया ग्रुप के डायरेक्टर वैभव माहेश्वरी ने मेयर नीता ठाकरे और सत्तापक्ष नेता नरेंद्र उर्फ बाल्या बोरकर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर एडिटर इन चीफ निमिष माहेश्वरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान शहर के विकास, प्रशासन में समन्वय और मीडिया की भूमिका पर सकारात्मक चर्चा हुई। गणमान्य व्यक्तियों ने इस अवसर पर अपनी राय व्यक्त की कि शहर की प्रगति के लिए जनप्रतिनिधियों और मीडिया को समन्वय के साथ काम करने की आवश्यकता है।

प्रमुख प्राथमिकताएं

मेयर एप : शिकायत निवारण के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म। हॉकर्स जोन : अधिकृत हॉकर्स की पहचान कर उनके लिए जोन बनाना। शिक्षा : प्रत्येक प्रभाग में अंग्रेजी स्कूल की शुरुआत। प्रबंधन : रिक्त पदों को भरने और मैनपावर सुधारने पर ध्यान।

अगले 90 दिनों की चुनौतियां

क्या ‘मेयर एप’ प्रभावी ढंग से लागू होगा? स्वच्छता अभियान का जमीनी स्तर पर कितना असर दिखेगा? क्या कचरे से सीएनजी बनाने वाला प्रोजेक्ट समय पर शुरू हो पाएगा?

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO