वर्कशाॉप जलकर खाक (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

लग्जरी गाड़ियों का श्मशान बना वर्कशॉप, हिंगना MIDC में आग ने लिया विकराल रूप, फर्नीचर-स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक

Hingna MIDC Fire: नागपुर के हिंगना एमआईडीसी के लग्जरी कार वर्कशॉप में भीषण आग। ऑडी, मर्सिडीज और जगुआर जैसी करोड़ों की कारें जलकर खाक। भारी आर्थिक नुकसान, जांच जारी। यहां पढ़ें पूरी खबर।

प्रिया जैस

Nagpur Fire News: शहर से सटे हिंगना एमआईडीसी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक ऑटोमोबाइल रिपेयर वर्कशॉप में भीषण आग लगने की घटना घटी। इस आग में कई आलीशान कारें, कार्यालयीन फर्नीचर तथा भारी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। आग पर काबू पाने के लिए एमआईडीसी हिंगना और नागपुर महानगरपालिका के अग्निशमन दल को मौके पर बुलाया गया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिंगना एमआईडीसी के प्लॉट क्रमांक ई-1/1 में स्थित ‘वीएएस ऑटोमोटिव प्रा.लि.’ नामक ऑटोमोबाइल रिपेयर वर्कशॉप एवं शोरूम में गुरुवार रात लगभग 2.30 बजे अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। यह देखते ही आसपास के नागरिकों ने तुरंत हिंगना एमआईडीसी अग्निशमन दल को सूचना दी।

आग पर काबू पाने की कोशिश

प्रारंभ में एक अग्निशमन वाहन की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन वर्कशॉप में मौजूद प्लास्टिक और फाइबर सामग्री के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तीव्रता बढ़ने पर नागपुर महानगरपालिका के त्रिमूर्तिनगर अग्निशमन केंद्र से 2 अतिरिक्त वाहन मौके पर भेजे गए।

प्रभारी अधिकारी सुरेश आत्राम के नेतृत्व में अग्निशमन दल ने सुबह करीब 3 बजे आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास तेज किए लेकिन तब तक आग पूरे वर्कशॉप में फैल चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाड़ी नगर परिषद और एमआईडीसी के अतिरिक्त अग्निशमन वाहनों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।

इस भीषण आग में वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी ऑडी, मर्सिडीज बेंज, जगुआर, लैंड रोवर, वोल्वो और पोर्श जैसी नामी कंपनियों की कई आलीशान कारों को भारी नुकसान पहुंचा। इसके अलावा कार्यालयीन केबिन, फर्नीचर तथा बड़ी मात्रा में संग्रहित स्पेयर पार्ट्स भी पूरी तरह जलकर खाक हो गए। बताया गया है कि इस शोरूम के मालिक सर्वेनगर, प्लॉट क्रमांक 224 निवासी धनेश पौनारकर हैं।

आग लगने का कारण अज्ञात

आग पर काबू पाने के बाद भी शुक्रवार दोपहर शोरूम की ऊपरी मंजिल पर रखे कुशन और अन्य सामग्री से फिर से धुआं उठता दिखाई दिया जिसके चलते एमआईडीसी अग्निशमन वाहन की मदद से दोबारा कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया। एमआईडीसी अग्निशमन केंद्र के प्रभारी अधिकारी आनंद परब ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला