शोभायात्रा से किशोर हुआ लापता (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

गिट्टीखदान में भारी तनाव: शोभायात्रा से 14 साल का किशोर लापता, सड़क पर उतरी जनता!

Nagpur Missing Boy: नागपुर के गिट्टीखदान में शोभायात्रा से 13 साल का अथर्व ननोर लापता। भड़के लोगों ने किया रास्ता रोको, शनिवार को 'गिट्टीखदान बंद' का आह्वान। पुलिस जांच जारी।

प्रिया जैस

Nagpur Gittikhadan Bandh: नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र से शोभायात्रा के दौरान एक बालक के लापता होने की खबर सामने आने के बाद अफरा-तफरी मच गई। बच्चे के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लापता बच्चे का नाम अथर्व दिलीप नानोरे (14) बताया गया। बच्चे के लापता होने की खबर के बाद भारी भीड़ ने गिट्टीखदान चौक पर रास्ता रोको आंदोलन किया। इस कारण काफी देर तक इलाके में तनाव की स्थिति रही।

जानकारी के अनुसार अथर्व गुरुवार को गिट्टीखदान से निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल होने गया था। कुछ देर तक शोभायात्रा में रहने के बाद वह अचानक से लापता हो गया। शुरुआत में परिजनों ने उसे यहां-वहां ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पश्चात परिजनों ने थाने में शिकायत की।

शुक्रवार सुबह तक अथर्व के लापता होने की खबर पूरे इलाके में फैल गई। देखते ही देखते गिट्टीखदान चौक पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जैसे-तैसे भीड़ को शांत कराया और स्थिति को सामान्य किया। फिल्हाल बच्चा नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इलाके में लगा भारी जाम

गिट्टीखदान में अथर्व के लापता होने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ ने रास्ता रोको किया जिस कारण भारी जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूत्रों ने बताया कि करीब 2 घंटों तक जाम की स्थिति रही। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।

आज गिट्टीखदान बंद का आह्वान

पुलिस द्वारा अथर्व को नहीं ढूंढ पाने से लोगों में रोष का माहौल है। इस संबंध में गिट्टीखदान हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति ने लोगों से शनिवार को गिट्टीखदान बंद का आह्वान किया है। उन्होंने सभी समाज व दुकानदार संघ से अपील की है कि सुबह से रात तक पूरा समय दुकान बंद करके इस आंदोलन का समर्थन करें।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना