गणेश विसर्जन मोबाइल वाहन (फोटो नवभारत) 
नागपुर

अब घर पर कर सकेंगे गणेश विसर्जन, एक कॉल पर आएगी गाड़ी, NMC के 22 मोबइल वाहन तैनात, नोट कर लें नंबर

Nagpur News: नागपुर मनपा ने गणेश विसर्जन के लिए 22 मोबाइल वाहन शुरू किए हैं। अब घर बैठे ही गणेश मूर्ति विसर्जन संभव होगा। आयुक्त अभिजीत चौधरी ने वाहनों का लोकार्पण किया।

आकाश मसने

Nagpur Ganeshotsav News: गणेशोत्सव के अवसर पर नागपुर महानगर पालिका ने नागरिकों की सुविधा के लिए एक अनोखी पहल की है। इस वर्ष पारंपरिक कृत्रिम विसर्जन टैंक के साथ-साथ नागरिकों को घर बैठे ही गणेश मूर्तियों का विसर्जन करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। मनपा ने शहर के 10 जोन में कुल 22 मोबाइल विसर्जन वाहनों की व्यवस्था की है।

मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी द्वारा इन मोबाइल विसर्जन वाहनों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मनपा की अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत, अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी, अतिरिक्त आयुक्त अजय चारठाणकर, धरमपेठ जोन की सहायक आयुक्त स्नेहलता कुंभार, लक्ष्मीनगर जोन के सहायक आयुक्त सतीश चौधरी, मनपा के मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

नागरिकों के लिए सुविधाएं

नागपुर महानगर पालिका द्वारा श्रीगणेश की स्थापना से लेकर मूर्ति विसर्जन तक शहर के नागरिकों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मनपा ने पर्यावरण-अनुकूल गणेश मूर्ति विसर्जन की पुख्ता व्यवस्था की है। ठोस कचरा प्रबंधन विभाग द्वारा गणेश मूर्तियों के विसर्जन के लिए शहर में 216 स्थानों पर 419 कृत्रिम टैंक की व्यवस्था की गई है।

विशेष रूप से इस वर्ष बड़ी गणेश मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था गोरेवाड़ा, कोराडी और कच्छीवीसा में की गई है। इसके अलावा नागरिकों को घर बैठे गणेश मूर्तियों का विसर्जन करने के लिए मोबाइल विसर्जन वाहनों की सुविधा प्रदान की गई है।

NMC ने जारी किए जोनल अधिकारी और वाहन चालक के नंबर

जोन जोनल अधिकारी मोबाइल नंबर  वाहन चालक मोबाइल नंबर
लक्ष्मीनगर ऋषिकेश इंगले 8698037047 गोविंद शाहू 9922023082
धरमपेठ दीनदयाल टेंबेकर 9823245671 विशाल खोंडेकर 8149787319
हनुमाननगर दिनेश कलोदे 9823245673 अमित गजभिये 8446823237
धंतोली राजेश गायधने 9823350242 अंकित हरीकेन 8412010212
नेहरूनगर विठोबा रामटेके 9823313064 विकास दामनकर 9595014390
महल सुरेश खरे 9823313086 मुकुल बोरकर 9834893701
सतरंजीपुरा वामन काईलकर 9823313105 श्याम वैद्य 8600360740
लकड़गंज मंगेश राऊत 9850342942 अमोल शिंदे 9326150616
आसीनगर सुनील तांबे 8766528508 विनायक चुटेलकर 7219165922
मंगलवारी प्रमोद आत्राम 9823245679 विनय मतेलकर 7219165922

सेवा का उपयोग कैसे करें

  • मनपा द्वारा नागरिकों को गणेश मूर्ति विसर्जन की सुविधाजनक व्यवस्था प्रदान की गई है।
  • इसके लिए मनपा के सभी 10 जोन में जोनल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
  • मोबाइल विसर्जन वाहन को घर बुलाने के लिए नागरिकों को एक दिन पहले फोन करके गणेश मूर्ति विसर्जन की तारीख, अपना पूरा पता, गूगल लोकेशन और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी देनी होगी।
  • यह मोबाइल विसर्जन वाहन नागरिकों के लिए अत्यंत सुविधाजनक है और उन्हें सीधे घर बैठे पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन करने में मदद करेगा।

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता