फुटाला तालाब, म्यूजिकल फाउंटेन,(प्रतिकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर में बड़ा प्रोजेक्ट: फुटाला फाउंटेन को नया जीवन, 74 किमी केबल बिछाने का काम तेज

Futala Lake Fountain: नागपुर के फुटाला तालाब म्यूजिकल फाउंटेन के पुनर्जीवन में तेजी। 74 किमी केबल बिछाने का काम जारी, 10 करोड़ की लागत में ही तकनीकी नेटवर्क मजबूत किया जा रहा है।

अंकिता पटेल

Maha Metro Project: नागपुर प्रसिद्ध फुटाला तालाब स्थित म्यूजिकल फाउंटेन को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया अब एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। महा मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार इस फाउंटेन के विद्युत और तकनीकी नेटवर्क को दुरुस्त करने के लिए लगभग 74 किलोमीटर (74,000 मीटर) विशेष केवल बिछाए जा रहे हैं।

शुरुआती योजना में केवल 4 किमी केबल का अनुमान था, लेकिन अब इस परियोजना के दायरे को व्यापक बनाया गया है। इसमें 4-कोर और 8-कोर वाले इंडर्सट्रयल पावर केबल शामिल हैं। पंप की स्थिति और संचालन की जानकारी कंट्रोल रूम तक पहुंचाने के लिए 11,000 मीटर एनकोडर केबल लगाए जा रहे हैं।

अच्छी बात यह है कि इस विस्तार के बावजूद परियोजना की स्वीकृत लागत 10 करोड़ में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान में 23,800 मीटर 4-कोर केबल और 23,000 मीटर 8-कोर केबल प्राप्त हो चुके हैं। शेष केबल अगले कुछ हफ्तों में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

फ्रांसीसी विशेषज्ञों के आगमन में देरी

फाउंटेन की तकनीकी बारीकियों और कैलिब्रेशन की निगरानी के लिए फ्रांसीसी विशेषज्ञों की एक टीम 15 अप्रैल के आसपास नागपुर आने वाली थी। हालांकि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और भू-राजनीतिक कारणों से यूरोपीय देशों से यात्रा में कमी आई है। जिसके कारण इस दौरे को फिलहाल टाल दिया गया। नई तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है।

प्रोजेक्ट की अन्य मुख्य बातें

बनियान ट्री स्ट्रक्चरःफाउंटेन स्थल पर एक 'उडी बरगद के पेड़' का ढांचा तैयार किया जा रहा है, जिसका बेस फ्रेमवर्क काम अभी चल रहा है।

तकनीकी चुनौतियां: पिछले दो वर्षों से बंद रहने के कारण बुनियादी ढांचे में काफी गिरावट आई थी। अब इसे पूरी तरह से 'अंडरग्राउंड' और 'अंडरवाटर' केबलिंग से बदला जा रहा है।

लक्ष्यः अधिकारियों का कहना है कि केवल बिछाने और तकनीकी परीक्षण के बाद ही पूर्ण बहाली की समयसीमा स्पष्ट होगी। प्राथमिकता भविष्य की टिकाऊपन और बेहतर प्रदर्शन पर है।

महत्वपूर्ण तथ्यः यह फाउंटेन नागपुर के मुख्य आकर्षणों में से एक है, जिसे लाइट, साउंड और पानी के सटीक तालमेल के साथ फिर से शुरू करने की तैयारी है।

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल